फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in allahabad district

नगदी-बाइक न मिलने पर महिला को घर से निकाला

Sat, 04 Feb 2017 12:34 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
कोखराज गांव की रहने वाली इशरत जहां का निकाह करीब दो साल पहले इलाहाबाद के नुरूल्ला रोड इलाके में हमीद के साथ हुआ था। विवाहिता ने बताया कि निकाह के बाद से शौहर के साथ ससुराल के अन्य लोग मायके से एक लाख नगदी और बाइक लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। परिजनों को आपबीती बताते हुए विवाहिता ससुराल वालों का हर जुल्म सहती रही।
विज्ञापन



बताया कि ससुराल वालों ने हद तो तब पार कर दी, जब पखवारे भर पहले मांग पूरी नहीं होने पर बेरहमी से पीटते हुए घर से निकाल दिया गया। ससुराल वालों की पिटाई के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने आपबीती परिजनों को बताई। शुक्रवार को पिता के साथ कोखराज थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने शौहर, सास, ननद समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed