फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime

विवाहिता से दरिंदगी की कोशिश

Fri, 26 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
crime

विज्ञापन
कोखराज इलाके की एक विवाहिता के साथ बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर ग्रामीण दौड़े, तो युवक शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बृहस्पतिवार को खेत में काम करने गई थी।

शाम करीब 6 बजे घर लौटते समय रास्ते में उसे गांव के एक युवक ने दबोच लिया। वह उसे खींचकर झुरमुट की ओर ले जाने की कोशिश करने लगे। युवक की बदनीयती भांप कर विवाहिता खुद को छुड़ाते हुए शोर मचाने लगी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। गांववालों को आता देख युवती को जान से मारने की धमकी देते हुए युवक भाग निकला। युवक के चंगुल से छूटी विवाहिता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


 घटना सुनकर घरवाले सन्न रह गए। रात में ही घरवालों के साथ वह भरवारी चौकी गई और घटना की नामजद तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की मनमानी से परेशान विवाहिता ने शुक्रवार को मंझनपुर आकर पुलिस अधीक्षक को प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी वीके मिश्रा ने एसओ कोखराज को जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed