फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crews on relatives for 'commission' arrest

‘कमीशन’ की गिरफ्तारी के लिए रिश्तेदारों पर शिकंजा

Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Wed, 20 Feb 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Crews on relatives for 'commission' arrest
कौशाम्बी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
सरायअकिल। नेवादा विकास खंड के सुरसनी गांव के पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने के मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान मीना देवी के पति ज्ञानेंद्र शुक्ला उर्फ कमीशन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके रिश्तेदारों पर शिकंजा कस दिया है। पुलिस कमीशन घर के गेट का ताला तोड़कर उसकी कार उठा ले गई। ससुराल वालों को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


पूर्व प्रधान मनोज द्बिवेदी ने ग्राम सभा के विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत की थी। इस पर दो जनवरी को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रधान का खाता सीज कर दिया था। गांव में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। शनिवार को गांव में विकास कार्यों की जांच के लिए अफसर पहुंचे थे। अफसरों के सामने ही शिकायतकर्ता पूर्व प्रधान मनोज द्बिवेदी को हमलावरों ने गोली मार दी। मामले में प्रधान के पति ज्ञानेंद्र शुक्ला उर्फ कमीशन सहित 11 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया गया। घटना के बाद से कमीशन के घरवाले ताला बंद कर फरार हैं। पुलिस ने कमीशन की तलाश में चित्रकूट व उसकी अन्य रिश्तेदारों के घर पर दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। कमीशन पर दबाव बनाने के लिए पुलिस ने उसके रिश्तेदारों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कमीशन के ससुराल वालों को सरायअकिल पुलिस उठा लाई है। मंगलवार को पुलिस ने कमीशन के घर का गेट तोड़कर उसकी कार को कोतवाली में खड़ा करा दिया। इंस्पेक्टर पीके राय का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed