फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cremation of the dead body on the assurance of action on the accused

आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार

Sun, 15 Sep 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Cremation of the dead body on the assurance of action on the accused
आरोपियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर किया शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

जिंदा जलाई गई इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगने वाली महिला की मौत का मामला
डीएम ने देर रात मृतका के भाई से फोन पर की थी वार्ता, करारी के आजाद नगर का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। इच्छा मृत्यु की इजाजत मांगने वाली महिला के शव का शनिवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया। पहले परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं करने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम करने की भी तैयारी की गई थी। बाद में देर रात डीएम ने मृतका के भाई से फोन पर बातचीत की और आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इस पर परिवार वाले मान गए।

करारी निवासी असगर मदनी पूर्व सभासद हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बहन नसरीन जहां का विवाह करीब 23 साल पहले कस्बे के आजाद नगर मोहल्ले में निसार से हुआ था। वर्ष 2017 में निसार की मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद ससुराली नसरीन को प्रताड़ित करने लगे। उसपर घर छोड़कर भागने का दबाव बनाते थे। नहीं मानने पर अक्सर गाली-गलौज और पिटाई करते थे। नसरीन ने कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर हफ्ते भर पहले उसने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी थी। इतना बड़ा कदम उठाए जाने के बाद भी पुलिस हरकत में नहीं आई। परिणाम रहा कि आरोपियों का हौसला बढ़ा रहा। इल्जाम है कि गुरुवार सुबह बेटे अवैश के सामने ससुरालीजनों ने महिला को मिट्टी का तेल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया। शुक्रवार सुबह एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में महिला की मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजन तथा कस्बाई सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होने के बाद ही अंतिम संस्कार करने की जिद पर अड़ गए। उनकी तैयारी शनिवार सुबह चौराहे पर जाम लगाने की थी। इसे लेकर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। देर रात जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने फोन पर मृतका के भाई से वार्ता की। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिवार वालों का गुस्सा ठंडा हो गया। शनिवार सुबह उन्होंने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। एहतियातन अंतिम संस्कार स्थल पर सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed