फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Crazy lover had killed the girl, arrested in encounter

Kaushambi News: सिरफिरे आशिक ने की थी युवती की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार

Wed, 30 Apr 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 30 Apr 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Crazy lover had killed the girl, arrested in encounter
भवगतपुर गांव के समीप पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। संवाद
इलाके में घर के भीतर सो रही युवती की हत्या उसके सिरफिरे आशिक ने की थी। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में हत्यारोपी आशिक को गिरफ्तार कर 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी ने युवती की शादी दूसरी जगह तय होने की वजह से घटना को अंजाम देने का अपराध स्वीकार किया है। पैर में गोली लगने से जख्मी हत्यारोपी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा इलाके में रविवार रात घर की दूसरी मंजिल के कमरे में सो रही युवती की धारदार हथियार से गला व हाथ की दोनों कलाइयों को रेतकर हत्या कर दी गई थी। सोमवार सुबह सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की थीं। युवती के मोबाइल को सर्विलांस के जरिये ट्रेस किया गया। दो युवकों की भूमिका संदेह के दायरे में आई। एसपी ने बताया कि एक युवक को शव मिलने के बाद ही पकड़कर पूछताछ की गई, लेकिन पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले।
दूसरे आरोपी की तलाश में एसओजी प्रभारी सिद्धार्थ सिंह, करारी इंस्पेक्टर विनीत सिंह व थानाध्यक्ष पश्चिमशरीरा त्रिलोकीनाथ पांडेय फोर्स के साथ इलाके के भगवतपुर कटरी गांव पहुंचे। आरोपी सुरेंद्र सिंह पटेल को घर से पकड़ लिया। उसने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह युवती से प्रेम करता था। प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी।
पुलिस को आरोपी युवक ने बताया कि रविवार की रात वह युवती से मिलने गया था। युवती को उसने दूसरी जगह शादी से इन्कार करने के लिए कहा, लेकिन वह राजी नहीं हुई। इसी वजह से गुस्से में आकर उसने अपने पास रखे चाकू से युवती के गले व हाथ में वार कर उसे मार डाला। वापस घर आकर उसने खून से सने अपने कपड़े धुल दिए।
पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त हथियार व कपड़े की बरामदगी के लिए पुलिस उसे मंगलवार भोर भगवतपुर गांव के बाहर ले गई। जिस झोले में धारदार हथियार छिपाया था, उसी में आरोपी ने तमंचा भी रखा था। जिसे निकालकर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली लगने से उसका दाहिना पैर जख्मी हो गया। एसपी ने 24 घंटे के भीतर घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
------

पांच किमी पैदल चला था आरोपी
आरोपी सुरेंद्र सिंह पटेल ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह युवती का रिश्तेदार है। अक्सर घर आना-जाना रहता था। वह युवती से प्रेम करता था। नतीजतन अक्सर उससे बातचीत भी होती थी। रविवार रात भी वह अपने गांव से करीब पांंच किमी पैदल चलकर युवती से मिलने आया था। हत्या का इरादा नहीं था, लेकिन युवती ने उससे शादी करने से इन्कार कर दिया था। नतीजतन उसने उसकी हत्या की। इसके बाद वह पैदल ही अपने घर पहुंचा। आधी रात को उसने अपने खून से लथपथ कपड़े धोए और एक झोले में कपड़े व चाकू रखकर गांव के बाहर झाड़ियों में छिपा दिया था।

------
गुजरात में शटरिंग का काम करता था आरोपी
पुलिस हत्थे चढ़ा हत्यारोपी सुरेंद्र दो बहनों के बीच इकलौता था। वह गुजरात में शटरिंग का काम करता था। आरोपी ने बताया कि 15 दिन पहले परिवार में एक शादी में शामिल होने के लिए वह आया था। घटना को अंजाम देने के बाद अगली सुबह वह फिर गुजरात भागने के फिराक में था, लेकिन उससे पहले पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed