फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cracks appear in the water tank in Karari, fear of accident

Kaushambi News: करारी में पानी की टंकी में आईं दरारें, हादसे की आशंका

Thu, 09 Apr 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 09 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cracks appear in the water tank in Karari, fear of accident
धर्मेंद्र मोदनवाल
पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए कस्बे में तीन दशक पहले स्थापित पानी का ओवरहेड टैंक जर्जर हो गया है और टंकी में दरारें आ गई हैं। पिलर और सीढ़ियां भी उखड़ने लगी हैं। लोगों का कहना है कि समय रहते इसे ध्वस्त नहीं कराया गया तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

पेयजल के लिए वर्ष 1992 में कस्बे के किंगनगर मोहल्ले में जल निगम की ओर से 800 किलोलीटर की पानी की टंकी बनवाई गई थी। अंसार गंज मोहल्ले में पानी नहीं पहुंच पाने के कारण 2017 में अलग से पंप हाउस बनाकर पानी की सप्लाई की जाने लगी।
विज्ञापन

टंकी से कस्बे के 11 वार्ड के करीब 1500 कनेक्शन धारकों को जलापूर्ति की जा रही है। लोगों ने नगर प्रशासन ने कई बार नई पानी की टंकी बनवाने के लिए पत्र भी लिखा, लेकिन आज तक इसे बनाने के लिए कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दशक पुरानी होने के कारण पानी की टंकी काफी जर्जर हो गई है। पांच साल पहले ही इसमें रिसाव शुरू हो गया था। वक्त रहते इसे ध्वस्त नहीं कराया गया तो कभी भी दुर्घटना हो सकती है। - निहाल मौर्य
पानी की टंकी की मियाद पूरी होने के बाद भी दूसरे टैंक का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। समय रहते इसकी जगह दूसरी टंकी नहीं बनवाई गई तो आने वाले वक्त में पानी की दिक्कत और भढ़ जाएगी। - धर्मेंद्र मोदनवाल

कस्बे की पानी की टंकी जर्जर है। इस संबंध में कई बार शासन को पत्र लिखा गया। अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। 28 मार्च को फिर से शासन को पत्र भेजा गया है। -शमशाद अहमद, चेयरमैन करारी

धर्मेंद्र मोदनवाल

धर्मेंद्र मोदनवाल

धर्मेंद्र मोदनवाल

धर्मेंद्र मोदनवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed