फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cracks appear in the boundary wall of the veterinary hospital under construction at a cost of Rs 52 lakh.

Kaushambi News: 52 लाख की लागत से निर्माणाधीन पशु अस्पताल की चहारदीवारी में आई दरार

Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 10 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cracks appear in the boundary wall of the veterinary hospital under construction at a cost of Rs 52 lakh.
पशु अस्पताल की बाउंड्रीवाल में आई दरार- संवाद
पशुपालन विभाग की ओर से नेवादा के ब्लाॅक परिसर में अस्पताल भवन बनवाया जा रहा है। भवन में अभी वायरिंग, पेंटिंग, दरवाजा और खिड़की लगाने का काम बाकी है। अभी काम जारी होने के बावजूद ही अस्पताल की चहारदीवारी में दरार आ गई है। ग्रामीणों ने निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाया है। विभाग के अधिकारियों ने मामले की तकनीकी जांच करवाने की बात कही है।
विज्ञापन


नेवादा पशु अस्पताल का भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका है। इसके चलते पशुपालन विभाग की ओर से पुराने भवन के बगल में नया अस्पताल भवन बनवाया जा रहा है। पशुपालन निदेशालय की ओर से नया अस्पताल भवन बनाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ (पैक्सफेड) को ठेका दिया गया है, जिसकी लागत लगभग 52 लाख रूपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


वहीं, कार्यदायी संस्था पैक्सफेड के ठेकेदार की तरफ से छह महीने पहले अस्पताल बनाने का काम शुरू किया गया। 90 प्रतिशत के करीब काम पूरा भी हो चुका है। मात्र बिजली का वायरिंग, पेंटिंग और दरवाजा खिड़की लगवाने का काम ही शेष बचा हुआ है। अस्पताल भवन का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है कि चहारदीवारी में दरार आ चुकी है। नई बिल्डिंग के नींव और सीढ़ियों पर भी दरारें दिखाई पड़ने लगी हैं। जिसकी वजह से अब संस्था के कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे। वहीं, ग्रामीण निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग करने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु अस्पताल की नई बिल्डिंग बनाने का ठेका पशुपालन निदेशालय की ओर से हुआ है। कार्यदायी संस्था को 34 लाख का भुगतान भी किया जा चुका है। निर्माणाधीन बिल्डिंग में जो भी खामियां होंगी, उसकी जांच तकनीकी टीम करेगी। टीम की जांच रिपोर्ट के बाद ही शेष भुगतान होगा। डाॅ.अशोक कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed