कौशांबी : चचेरे भाइयों ने छह साल की बालिका से की दरिंदगी, आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
परिवार के लोग बाग पहुंचे तो देखा की बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विस्तार
सरायअकिल कोतवाली के एक गांव में छह साल की बालिका बाग में अमिया बीनने गई थी। वहां उसके नाबालिग चचेरे भाइयों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। परिवार के लोग बाग पहुंचे तो देखा की बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं, सरायअकिल कोतवाली इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका के मेडिकल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खेत की रखवाली करने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास
पिपरी कोतवाली के एक गांव की महिला खेतीबाड़ी करती है। महिला के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर वह खेत की रखवाली करने गई थी। इस दौरान गांव का एक युवक पहुंचा और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। तहरीर पर पुलिस ने प्रकरण की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।