Kaushambi : तालाब में डूबने से चचेरे भाई बहनों की मौत, आम बीनते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
रहीमपुर मौलानी गाव में शारदा व तीरथ सगे भाई हैं। गांव में वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं। दोनों परिवार के मुखिया मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते हैं। परिवार में बच्चे अभी छोटे हैं। शारदा का बेटा अंधू (7) व तीरथ की बेटी उर्मिला (6) मंगलवार शाम पढ़ाई के बाद गांव के बाहर तालाब किनारे लगे आम के पेड़ से कच्चे आम तोड़ने गए।
विस्तार
करारी थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव में मंगलवार की शाम आम बिनने गए चचेरे भाई बहन तालाब में डूब गए। कुछ देर बाद खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। दोनों को तालाब से निकाल कर जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चों की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है।
रहीमपुर मौलानी गाव में शारदा व तीरथ सगे भाई हैं। गांव में वह अपनी पत्नी बच्चों के साथ रहते हैं। दोनों परिवार के मुखिया मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर बसर करते हैं। परिवार में बच्चे अभी छोटे हैं। शारदा का बेटा अंधू (7) व तीरथ की बेटी उर्मिला (6) मंगलवार शाम पढ़ाई के बाद गांव के बाहर तालाब किनारे लगे आम के पेड़ से कच्चे आम तोड़ने गए। अंधू पेड़ में पत्थर मारकर आम तोड़ कर नीचे गिरा रहा था। जिसे उर्मिला उठा कर एक जगह एकत्रित कर रही थी।
इसी दौरान पास में तालाब में अचानक शिवानी का पैर आम उठाने के चक्कर में फिसल गया। वह तालाब में गिरकर डूबने लगी। चचेरी बहन उर्मिला को डूबता देख अंधू उसे बचाने की कोशिश में खुद भी तालाब मे उतर गया। ठोस सहारा न मिलने के चलते दोनों तालाब मे दलदल मे फंस कर डूब गए। देर शाम होने के बाद भी बच्चे जब घर नहीं पहुंचे। बच्चों के अचानक लापता होने से घबराए परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की।
देर रात रात तालाब में उर्मिला का फ़्रॉक दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने शोर मचा कर परिवार के लोगों को जानकारी दी। ग्रामीणों ने तालाब में उतर कर बच्चों की तलाश कर दोनों को बाहर निकाला। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। दोनों को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि गांव के लोगों के जरिए तालाब मे शव मिलने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।