Kaushambi : चचेरी बहनों की सर्पदंश से मौत, परिवार में मचा कोहराम, बारिश होने के बाद घर में फर्श पर लेटी थीं
खुशी (15) पुत्री अभिमन्यु सिंह अपनी चचेरी बहन यशी (13) पुत्री राकेश सिंह के साथ रात में बिजली ना होने के कारण छत पर लेटी हुई थी। जब बारिश होने लगी तो दोनों बहने कमरे के अंदर आकर पक्की फर्श पर ही बिस्तर लगा कर सो गईं।
विस्तार
सराय अकिल थाना क्षेत्र की म्योहरिया गांव के पूर्व ग्राम प्रधान अभिमन्यु सिंह (कुल्लू) बेटी खुशी (15) और भतीजी यशी (13) को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते दोनों की मौत हो गई। परिवार के बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सराय अकिल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खुशी (15) पुत्री अभिमन्यु सिंह अपनी चचेरी बहन यशी (13) पुत्री राकेश सिंह के साथ रात में बिजली ना होने के कारण छत पर लेटी हुई थी। जब बारिश होने लगी तो दोनों बहने कमरे के अंदर आकर पक्की फर्श पर ही बिस्तर लगा कर सो गईं। परिवार जनों ने बताया कि रात के लगभग दो बजे यशी पुत्री राकेश ने परिवारजनों को बताया कि सांप ने काट लिया है। यह सुनकर परिवारजनों ने इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मृत्यु हो गई।
इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। सुबह अंतिम संस्कार की तैयारी हो रही थी, तभी बहन की मृत्यु से रोती बिलखती खुशी (15) पुत्री अभिमन्यु सिंह भी मूर्छित हो गई आनन-फानन में परिवारजनों ने इलाज के लिए सीएससी सराय अकिल ले गए। इलाज के दौरान सुबह के लगभग बजे उसकी भी मृत्यु हो गई।
यह सुनकर कि एक ही परिवार की दो बच्चियों की अचानक मौत हो जाने से परिवारजनों और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। राकेश सिंह के दो बेटे और एक बेटी है, जिसमें से ऐसी सबसे छोटी थी। पूर्व ग्राम प्रधान अभिमन्यु सिंह के दो लड़के और एक लड़की थी। जिसमें खुशी दोनों भाइयों से बड़ी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सराय अकिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।