फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cousin brother-in-law raped the woman

Kaushambi News: महिला से चचेरे देवर ने किया दुष्कर्म

Wed, 23 Jul 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 23 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother-in-law raped the woman
चरवा क्षेत्र में बाजार से घर लौट रही महिला के साथ उसके चचेरे देवर ने नींबू के बाग में दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया कि बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह मजदूरी कर बच्चों का भरण पोषण करती है। रविवार शाम वह चरवा बाजार सामान लेने गई थी। लौटते वक्त रास्ते में चचेरा देवर मिला। बाइक से घर छोड़ने के बहाने देवर महिला को चंदई तारा गांव स्थित नींबू के बाग की ओर ले गया।
विज्ञापन

महिला के मुताबिक अचानक देवर ने बाइक रोक दी। उसके कारण पूछने पर युवक ने उसका मुंह दबा लिया। जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन बाग की तरफ खींच ले गया फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। घर पहुंची महिला ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में चचेरे देवर के खिलाफ शिकायत की। सीओ चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed