फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Court marriage constable turns out to be unfaithful, wife pleads with officials

यूपी : कोर्ट मैरिज करने वाला सिपाही निकला बेवफा, फेसबुक से हुई थी दोस्ती, महिला ने अधिकारियों से लगाई गुहार

Thu, 06 Jul 2023 01:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jul 2023 01:30 PM IST
सार

त्रिपुरा निवासिनी महिला ने बताया वर्ष 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी अलीगढ़ के युवक से दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। इस बीच प्रेमी पुलिस में सिपाही हो गया। उसकी तैनाती मौजूदा समय पुलिस लाइन में है।

विज्ञापन
Court marriage constable turns out to be unfaithful, wife pleads with officials
पीड़िता। डेमो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

त्रिपुरा की लड़की से प्रेम विवाह करने वाले सिपाही पर पत्नी ने बेवफाई का आरोप लगाया है। पुलिस विभाग में बतौर सिपाही तैनात एक शख्स पर उसकी पत्नी ने प्रताड़ित करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। युवती ने त्रिपुरा के एसपी को भी फोन करके मदद की गुहार लगाई है। आरोप पहै कि सिपाही की अपने घर चला गया है। फोन करने पर उसकी उसकी मां ने धमकी दी है कि मेरा बेटा नौकरी छोड़ देगा पर तुझे नहीं लाएगा। 

विज्ञापन


त्रिपुरा निवासिनी महिला ने बताया वर्ष 2020 में फेसबुक के जरिए उसकी अलीगढ़ के युवक से दोस्ती हुई, जो आगे चलकर प्यार में बदल गई। इस बीच प्रेमी पुलिस में सिपाही हो गया। उसकी तैनाती मौजूदा समय पुलिस लाइन में है। सात महीने पहले सिपाही त्रिपुरा पहुंचा और उससे कोर्ट मैरिज किया। फिर वे दोनों मंझनपुर के ओसा चौराहे के समीप किराए का घर लेकर रहने लगे। युवती का कहना है उसके पेट में दो माह का गर्भ है।

विज्ञापन

पिछले दिनों पति घर गया था। वहां से लौटने के बाद वह महिला से घर बात पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाता था। सिपाही के मित्रों ने महिला को बताया कि उसका पति चोरी से तलाक के कागजात तैयार करा रहा है। इस पर उसने पूछताछ की तो दो जुलाई को वह अपने घर चला गया। पति ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। महिला का कहना है उसने मामले की शिकायत एसपी से की है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एएसपी समर बहादुर का कहना है प्रकरण की जांच कराई जा रही है।

सिपाही ने कहा हरगिज साथ नहीं रखूंगा

युवती का आरोप है कि फोन करने पर सिपाही ने भी धमकी दी। कहा कि तुम्हें हरगिज साथ नहीं रखूंगा चाहे जो हो जाए। इससे परेशान महिला अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर काट रही है। युवती ने त्रिपुरा के डीजीपी को भी फोन करके मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed