{"_id":"575860204f1c1bee5a9c5d81","slug":"court-marrage","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ की शादी के पत्नी-बेटे बने गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ की शादी के पत्नी-बेटे बने गवाह
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरवा इलाके के रहने वाले एक अधेड़ ब्रांच पोस्ट मास्टर ने पत्नी और बेटे को गवाह बनाते हुए विधवा से कोर्ट मैरिज कर ली। बुधवार को चायल तहसील पहुंचकर इकरारनामा न्यायालय में पेश करते हुए दोनों दांपत्य सूत्र बंधन में बंधे।
चायल तहसील में बुधवार को अजीब दास्तां सुनने और देखने को मिली। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला 58 वर्षीय अधेड़ पोस्ट आफिस में ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात है। कुछ दिन पहले कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली विधवा से उसकी मुलाकात हुई। इस दौरान दोस्ती प्रगाढ़ हो गई। बातचीत के दौरान अधेड़ ने पहले विधवा की नाबालिग बेटी से बेटे की शादी का प्रस्ताव रखा। पर इस बात पर विधवा महिला राजी नहीं हुई।
महीनों दोनों के बीच मामला फंसा रहा। इस पर अधेड़ ने खुद विधवा से कोर्ट मैरिज करने का प्रस्ताव रख दिया। विधवा कोर्ट मैरिज के लिए राजी हो गई। बुधवार को पत्नी और बेटे के साथ चायल तहसील पहुंचे पोस्ट मास्टर ने बेटे और पत्नी को कोर्ट मैरिज का गवाह बनाते हुए विधवा को दूसरी पत्नी स्वीकार किया।