{"_id":"65e587b68770fe361002bc10","slug":"couple-cheated-rs-80-lakh-by-setting-up-a-fake-scrap-company-lucknow-s-scoundrel-defrauded-them-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi : फर्जी स्क्रैप कंपनी बना दंपती ने की 80 लाख ठगी, लखनऊ के शातिर ने लगाया चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi : फर्जी स्क्रैप कंपनी बना दंपती ने की 80 लाख ठगी, लखनऊ के शातिर ने लगाया चूना
Mon, 04 Mar 2024 02:05 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2024 02:05 PM IST
सार
पैसा वापस मांगने पर कथित फर्म मालिक गाली देते हुए धमकी दे रहा है। ठगी के इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लखनऊ निवासी फर्म के मालिक व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
कौशाम्बी के दो कबाड़ कारोबारियों को लखनऊ के शातिर दंपती ने 80 लाख रुपये का चूना लगा दिया। झांसा देकर शातिर दंपती ने फर्जी स्क्रैप कंपनी के खाते रुपये ट्रांसफर करा लिए। पैसा वापस मांगने पर कथित फर्म मालिक गाली देते हुए धमकी दे रहा है। ठगी के इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर लखनऊ निवासी फर्म के मालिक व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संदीपनघाट के मूरतगंज निवासी महमूद हसन शाह ने सैनी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सैनी के नगियामई निवासी मो. हासिम के साथ पार्टनरशिप में कबाड़ का व्यवसाय करता है। पिछले दिनों दोनों लोग व्यवसाय के सिलसिले में लखनऊ गए थे। वहीं, उनकी मुलाकात सिद्धार्थ नगर रुदौली निवासी अहमद खान व इशहाक से हुई। ये लोग कबाड़ खरीद व बिक्री कराने का काम करते थे।
विज्ञापन
इनके माध्यम से लखनऊ के हजरत गंज निवासी कमरुद्दीन खान व उसकी पत्नी रोमा खान से मुलाकात हुई। दंपती ने एक मल्टी ट्रेडिंग कंपनी बना रखी है। इस कंपनी से सवा करोड़ रुपये में कबाड़ का सौदा तय होने के बाद नगियामई गांव बुलाकर मो हासिम के घर में 80 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से दे दिए।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद किन्हीं कारणों से सौदा रद्द होने पर महमूद हसन व पार्टनर मो. हासिम ने अपना पैसा वापस मांगा तो कंपनी के मालिक ने गाली देते धमकी दी। छज्ञनबीन करने पर पता चला कि कंपनी भी फर्जी है। पीड़ित की तहरीर पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने कथित कंपनी मालिक व उसकी पत्नी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।