फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Counting personnel will be trained in two shifts on March 7

सात मार्च को दो पालियों में प्रशिक्षित किए जाएंगे मतगणना कार्मिक

Sat, 05 Mar 2022 12:11 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
Counting personnel will be trained in two shifts on March 7
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित मतगणना की तैयारियों की बैठक में बोलते डीएम सुजीत कुमार - फोटो : KAUSHAMBI
विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। इसे लेकर शुक्रवार को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें डीईओ ने मतगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारियां दीं। अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन का भलीभांति अध्ययन कर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक मतगणना कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

विधानसभावार मतगणना के लिए चिह्नित स्थान पर नक्शे के अनुसार फ्लैक्स, बैरिकेडिंग, साउंड, जाली एवं स्टील सीट से कवर्ड, मतगणना स्थल पर प्रेक्षकगण, जिलाधिकारी कक्ष, मीडिया सेंटर, चिकित्सा कैंप एवं निर्वाचन कार्यालय आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बताया कि ईवीएम में डाले गए मतों की गिनती के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाईं जाएंगी।
विज्ञापन

मतगणना कार्मिकों को कलक्ट्रेट के सम्राट उदयन सभागार में सात मार्च को दो पालियों में प्रथम प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम पाली का प्रशिक्षण पूर्वाह्न 11 से एक बजे तक तथा द्वितीय पाली का प्रशिक्षण अपराह्न तीन से सायं पांच बजे तक दिया जाएगा। मतदान कार्मिकों को द्वितीय प्रशिक्षण नौ मार्च 2022 को अपराह्न तीन से सायं पांच बजे तक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद, जनप्रतिनिधि व सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति नहीं बन सकेंगे मतगणना एजेंट
विधानसभा चुनाव की मतगणना में सांसद, जनप्रतिनिधि या किसी तरह का सुरक्षा प्राप्त व्यक्ति भी मतगणना में एजेंट नहीं बन सकेंगे। इतना ही नहीं आपराधिक छवि वाले व्यक्तियों को भी एजेंट नहीं बनाया जाएगा। पार्टियों व चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों से मतगणना एजेंटों की सूची तलब कर ली गई है। इनका पहले पुलिस स्तर से सत्यापन कराया जा रहा है। रिटर्निंग अफसर एवं प्रभारी अधिकारियों को मतगणना के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं एवं सुरक्षा प्रबंधों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed