{"_id":"69ab2b615baaa21c88012e9d","slug":"council-school-exams-to-begin-on-march-16-with-155-lakh-students-participating-kaushambi-news-c-261-1-kmb1004-137557-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से, 1.55 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: परिषदीय स्कूलों की परीक्षाएं 16 मार्च से, 1.55 लाख विद्यार्थी होंगे शामिल
Sat, 07 Mar 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिले के 1097 परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च से होगी। इस परीक्षा में करीब 1.55 लाख विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थियों की भविष्य की परीक्षाओं के पैटर्न को ध्यान रखकर ही परीक्षा का स्वरूप निर्धारित किया गया है। बीएसए डॉ. कमलेंद्र कुशवाहा ने दावा किया है कि 16 मार्च से पहले परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली जाएगी। बीएसए ने बताया कि अभी तमाम विद्यालयों के शिक्षक यूपी बोर्ड परीक्षा के कार्य में लगे हैं। ऐसे में बेसिक की परीक्षा के लिए जरूरी तैयारी पूरी की जा रही है। अन्य तैयारी बोर्ड परीक्षा के समापन के बाद 12 से 13 मार्च के मध्य पूरी कर लिया जाएगी।
वार्षिक परीक्षा प्रश्नपत्र के माध्यम से होती है। इससे छात्र-छात्राओं को आगे की परीक्षा के लिए लाभ मिलेगा कि वह परीक्षाओं में अपनी जानकारी कैसे भरेंगे। बताया कि परीक्षा 20 मार्च तक समाप्त हो जाएगी। इसके बाद मूल्यांकन कार्य होगा। 30 मार्च को परीक्षा के परिणाम अभिभावकों की मौजूदगी में जारी होंगे।
परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र तैयार करने की जिम्मेदारी डायट की है। उनके दिए प्रश्नपत्र के माध्यम से ही परीक्षा होगी। केवल कक्षा एक की वार्षिक परीक्षा मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच की परीक्षा लिखित व मौखिक दोनों माध्यम से होगी। दो व तीन में 50-50 फीसदी की परीक्षा लिखित व मौखिक होगी। बताया कि वहीं कक्षा चार व पांच में यह अनुपात लिखित 70 व मौखिक 30 फीसदी का होगा।