{"_id":"5e8208d98ebc3e6fbf4c9e47","slug":"corona-virus-43-prisoners-released-on-eight-week-parole","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस: आठ हफ्ते की पैरोल पर छोड़े गए 43 कैदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस: आठ हफ्ते की पैरोल पर छोड़े गए 43 कैदी
Tue, 31 Mar 2020 12:01 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
jail
- फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सोमवार की रात जिला जेल में निरूद्घ 43 विचाराधीन कैदियों को रिहा कर दिया गया। सात साल तक की सजा वाले इन कैदियों को आठ हफ्ते की पैरोल पर छोड़ा गया है। पैरोल मिलने से इनके परिजनों में खुशी है।
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जेलों में कैदियों का दबाव कम करने के लिए सर्वोच्च अदालत ने सात साल तक की सजा वाले कैदियों को पैरोल देने का निर्देश दिया है। इसी के तहत प्रदेश सरकार ऐसे बंदियों को तत्काल मुक्त करने की कार्यवाही कर रही है।
सोमवार की देर शाम शासन का आदेश प्राप्त होते ही जिला जेल में निरुद्घ 43 विचाराधीन बंदियों को रिहा कर दिया गया। जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद ने बताया कि इन सभी बंदियों को अंतरिम जमानत पर आठ सप्ताह के लिए निजी मुचलके पर पैरोल पर रिहा किया गया है।