{"_id":"65eb71f212888a9c4d0c6104","slug":"corona-stopped-sangam-express-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-109337-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: कोरोना ने ठप किया संगम एक्सप्रेस का ठहराव, अब पैसेंजर ही सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: कोरोना ने ठप किया संगम एक्सप्रेस का ठहराव, अब पैसेंजर ही सहारा
विज्ञापन
कोराना काल में सुजातपुर स्टेशन पर बंद हुआ संगम एक्सप्रेस का ठहराव अब तक बहाल नहीं हो सका। यहां से सफर करने वाले लोगों को सिर्फ पैसेंजर ट्रेन की सुविधा मिल पा रही है। मजबूरी में इलाके के लोगों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता है।
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर सुजातपुर रेलवे स्टेशन है। यहां पर पहले जनता एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेन का ठहराव होता था। करीब आठ साल पहले जनता एक्सप्रेस का ठहराव बंद कर दिया गया। कोरोना काल में वर्ष 2020 में संगम एक्सप्रेस का भी ठहराव बंद हो गया। अब यहांं सिर्फ प्रयागराज से कानपुर जाने वाली पैसेंजर एक्सप्रेस ही रुकती है।
यहां प्रयागराज से लेकर देहरादून जाने वाली संगम रुकती थी तो दिल्ली जाने वाले इलाके के काफी लोग सफर करते थे। वह लोग बुलंदशहर या खुर्जा में उतरकर दिल्ली आसानी से पहुंच जाते थे। अब उन्हें दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बोले लोग
सुबह प्रयागराज से चलकर कानपुर जाने के लिए अब सिर्फ पैसेंजर ट्रेन ही आती है। अन्य ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यात्रियों को दिक्कत होती है। नाम का ही रेलवे स्टेशन बचा है, यात्रियों के लिए ट्रेन की व्यवस्था नहीं है।
जमुना प्रसाद
सुजातपुर रेलवे स्टेशन में पहले जनता व संगम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव होता था। इससे यहां क्षेत्रीय लोगों को काफी सहूलियत होती थी। क्षेत्रीय लोग चाय, मूंगफली व चना आदि भी बेच लेते थे। अब सिर्फ सुबह-शाम पैसेंजर ट्रेन आने पर स्टेशन पर रौनक रहती है। बाकी सारा दिन स्टेशन पर वीरानी छाई रहती है।
कल्लू विश्वकर्मा
कोविड काल के दौरान संगम एक्सप्रेस का ठहराव बंद किया गया था। ट्रेनों का ठहराव रेलवे बोर्ड तय करता है। अगर यात्रियों को दिक्कत है तो जनप्रतिनिधि बोर्ड के सामने समस्या रख सकते हैं। इसके बाद बोर्ड ट्रेन के ठहराव को लेकर विचार करेगा।
अमित सिंह, पीआरओ, एनसीआर