फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Corona: Advised to follow 'physical distance' in public places

कोरोना: सार्वजनिक स्थानों पर ‘शारीरिक दूरी’ के पालन की दी सलाह

Sun, 19 Jul 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Corona: Advised to follow 'physical distance' in public places
Corona: Advised to follow 'physical distance' in public places - फोटो : KAUSHAMBI
कोरोना: सार्वजनिक स्थानों पर ‘शारीरिक दूरी’ के पालन की दी सलाह
विज्ञापन

मंझनपुर, अजुहा और सिराथू में चला जागरूकता अभियान
वाहनों, घरों और दुकानों की दीवारों पर लगाए गए पोस्टर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर/सिराथू। कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए जिला मंझनपुर, अजुहा और सिराथू में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। नगर प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कस्बों में वाहनों, घरों और प्रतिष्ठानों की दीवारों पर पोस्टर चिपकवाए गए।

मंझनपुर में 30, अजुहा में 42 और सिराथू में 11 संक्रमित मिलने से तीनों कस्बों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर बाजार बंद करा दिया गया है। शनिवार को मंझनपुर में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट/ प्रशासक विनय कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों की टीम के साथ नगर में अभियान चलाकर विभिन्न मोहल्लों की साफ-सफाई कराई। इसके बाद चौराहे से लेकर बाजार व अन्य आबादी वाले क्षेत्रों में संक्रमण से बचाव के लिए जागरूकता पोस्टर का वितरण कराया। वाहनों, घरों और दुकानों की दीवारों पर भी पोस्टर चिपकवाए गए। इसी तरह एसडीएम राजेश कुमार श्रीवास्वत ने सिराथू और अजुहा नगर पंचायत क्षेत्र में अभियान चलाया। लोगों को संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तरीके बताए गए। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरे नगर पंचायत का भ्रमण कर लाउडस्पीकर से लोगों को जरूरी जानकारी देेते रहे। बताया गया कि कोरोना से बचाव के लिए शारीरिक दूरी के नियत का पालन करें। हाथ और मुंह को साबुन से धोते रहे। घर के बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल अवश्य करें। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नीरज सिंह ने बताया कि पहले की अपेक्षा नागरिक कोरोना के प्रति काफी जागरूक हो चुके हैं। नागरिकों में जागरूकता पैदा होने से स्वास्थ्य विभाग का काम काफी आसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed