{"_id":"6a5e6d5f672929be25013cc4","slug":"coordination-between-the-bar-and-the-bench-will-ensure-speedy-justice-sdm-kaushambi-news-c-261-1-kmb1022-145003-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार और बेंच के सामंजस्य से मिलेगा त्वरित न्याय : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार और बेंच के सामंजस्य से मिलेगा त्वरित न्याय : एसडीएम
विज्ञापन
सिराथू तहसील सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक करते एसडीएम। संवाद
नवागत एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ने सोमवार को अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर परिचय प्राप्त कर कोर्ट चलने में सहयोग की मांग की। कहा कि बार और बेंच के सामंजस्य से पीड़ित को त्वरित मिल सकता है। ऐसे में सभी के सहयोग से सुलभ न्याय देने का प्रयास करेंगे।
तहसीलदार संजय कुमार दूबे ने कहा न्यायिक कार्यों के निपटारे और आम लोगो की भलाई के लिए बार और बेंच को एक-दूसरे की भावना का सम्मान करना चाहिए। तहसील बार के अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि वह न्यायालयों के न्यायिक कार्यों को सुचारू रूप से जारी रखने को प्राथमिकता देने का पूरा प्रयास करेंगे।
बैठक में संघ महामंत्री राम करन यादव, प्रदीप रस्तोगी, बसंत सिंह, बद्री प्रसाद त्रिपाठी, राघवेंद्र कुमार, शिव मूरत प्रजापति, अभिषेक अग्रहरि, दिलीप पांडेय मौजूद रहे। संवाद