फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Controversy broke out over food, groom returned with wedding guests

Kaushambi News: खाने को लेकर छिड़ा विवाद, बरातियों संग लौटा दूल्हा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Controversy broke out over food, groom returned with wedding guests
कौशाम्बी कोतवाली ​स्थित मंदिर में शादी के दौरान एक दूसरे माला पहनाते वर-वधू। संवाद
कौशाम्बी कोतवाली के बड़ा गढ़वा गांव में रविवार रात आई बरात में खाने को लेकर घरातियों-बरातियों में विवाद हो गया। इससे नाराज दूल्हा दुल्हन को साथ लिए बगैर ही बरातियों संग घर लौट गया। सूचना के बाद दूल्हे के घर पुलिस पहुंच गई। वहां काफी समझाने के बाद दूल्हा थाना परिसर में शादी करने के लिए राजी हुआ। इसके बाद सोमवार की सुबह कोतवाली के करीब स्थित मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए।
विज्ञापन

बड़ा गढ़वा गांव में देवनाथ की बेटी अंतिमा की शादी चित्रकूट जनपद के शेषा मऊ निवासी धर्मेंद्र के बेटे कमलेश के साथ तय हुई थी। रविवार को बरात आई। द्वार पूजा के बाद खाने को लेकर घरातियों और बरातियों में विवाद हो गया। घरवालों का आरोप था कि बताई गई संख्या से ज्यादा बराती आए थे। इसमें भी महिलाएं अधिक थीं। वहीं, दूल्हा पक्ष के लोगों ने बरातियों के स्वागत में कमी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

आरोप-प्रत्यारोप इतना बढ़ा कि दूल्हा नाराज होकर बरातियों संग घर लौट गया। बरात लौटते ही दुल्हन पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत की। आननफानन पुलिसकर्मी दूल्हे के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी उर्मिला सिंह के समझाने पर भी दूल्हा दुल्हन के दरवाजे जाने को राजी नहीं हुआ। दूल्हे का कहना था कि वह शादी तो कर लेगा, लेकिन कन्या पक्ष के दरवाजे दोबारा बरात नहीं लेकर जाएगा। काफी मान-मनौव्वल के बाद दूल्हा थाना परिसर में ही शादी करने को राजी हो गया। इस पर दोनों पक्षों की सहमति से कोतवाली के करीब मंदिर में शादी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed