{"_id":"67e44b6365ed6c16ab02aa07","slug":"container-collided-with-parked-trailer-driver-was-stuck-in-cabin-for-half-an-hour-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-123513-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: खड़े ट्रेलर से भिड़ा कंटेनर, आधे घंटे केबिन में फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: खड़े ट्रेलर से भिड़ा कंटेनर, आधे घंटे केबिन में फंसा रहा चालक
विज्ञापन
कंटेनर व ट्रक की भिडंत के बाद केविन में फसे चालक को बाहर निकलते लोग। संवाद
सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव के समीप नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे से कंटेनर टकरा गया। हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होने की वजह से चालक आधे घंटे केबिन में फंसा रहा। इस दौरान लंबा जाम लग गया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से चालक को कंटेनर से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।
एटा के मलावन थाना के स्थानीय कस्बा निवासी अरविंद कंटेनर चालक हैं। बुधवार को वह प्रयागराज से कानपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में नरसिंहपुर कछुआ गांव के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से उसकी कंटेनर भिड़ गई। जोरदार टक्कर के बाद कंटेनर की केबिन ट्रेलर की बॉडी में फंस गई। इस दौरान चालक आधा घंटे तक फंसा रहा।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड व क्रेन की मदद से केबिन में फंसे कंटेनर चालक को बाहर निकाला। इसके बाद अरविंद को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज मंझनपुर में भर्ती करा गया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से किशोरी जख्मी
सैनी कोतवाली के नरसिंहपुर कछुआ गांव के पास बुधवार को ट्रक की टक्कर से एक किशोरी जख्मी हो गई। उक्त गांव की अनीता पटेल पुत्री मनोज बुधवार सुबह अपने पिता को खाना देने खेत जा रही थी। ढाबा के सामने सड़क पार करते वक्त बेकाबू ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए एंबुलेंस की मदद से उसे नजदीकी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया।