{"_id":"65ba4c171eb319553e07e388","slug":"constable-massacre-animal-smugglers-from-many-districts-come-on-police-radar-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-107961-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही हत्याकांड: पुलिस के रडार पर आए कई जनपदों के पशु तस्कर, खुलासे के लिए आठ टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही हत्याकांड: पुलिस के रडार पर आए कई जनपदों के पशु तस्कर, खुलासे के लिए आठ टीमें गठित
Wed, 31 Jan 2024 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:03 PM IST
सार
सरायअकिल कोतवाली के सिपाही अवनीश दुबे सोमवार रात बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने साथी सिपाही के साथ करन चौराहे पर बैरीकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें बोलेरो से कुचल दिया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सिपाही अवनीश दुबे। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिपाही अवनीश दुबे को कुचलकर फरार हुआ बोलेरो सवार बकरा चोर गैंग अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने जिले के अलावा अन्य जनपदों में पकड़े गए मवेशी चोरों को ट्रेस किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस की आठ टीमें संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रहीं हैं।
सरायअकिल कोतवाली के सिपाही अवनीश दुबे सोमवार रात बकरा चोरी कर भाग रहे बदमाशों का पीछा करने साथी सिपाही के साथ करन चौराहे पर बैरीकेडिंग कर रखी थी। इस दौरान बदमाशों ने उन्हें बोलेरो से कुचल दिया। इलाज के दौरान अवनीश की मौत हो गई थी। एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि एसओजी सहित पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है।
यह टीमें जिले के अलावा प्रतापगढ़, प्रयागराज, फतेहपुर, लखनऊ, कानपुर व मध्य प्रदेश के कालपी जिले में सक्रिय मवेशी चोरों को तलाश रही हैं। जिन लोगों को संदिग्ध माना जाता है उनकी लोकेशन आदि भी ट्रेस की जा रही है। फिलहाल अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं।