फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congressmen performed, jammed

कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जाम

Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 05 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव की मतगणना में कथित धांधली का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसके विरोध में सोमवार को कांग्रेसियों ने मुख्यालय मंझनपुर में धरना-प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारोबाजी की।
विज्ञापन


सरायअकिल नगर पंचायत के चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेसी शुरू से सवाल खड़े कर रहे हैं। इसे लेकर जिलाध्यक्ष तलत अजीम की अगुवाई में सोमवार को मुख्यालय मंझनपुर में इकट्ठा हुए। यहां प्रमुख चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरायअकिल की मतगणना में प्रशासन ने पक्षपात पूर्ण रवैया अपनाया है। सत्ता के इशारे पर प्रशासन ने 572 वोटों की हेराफेरी की भाजपा प्रत्याशी को 199 मतों से जबरन चुनाव जीता दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी रोहित आजाद के साथ किए गए घडयंत्र को कार्यकर्ता किसी भी सूरत में नहीं बर्दाश्त करेंगे। चेताया कि इसके खिलाफ पार्टी अदालत व निर्वाचन आयोग का दरवाजा खटखटाएगी। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में शासन-प्रशासन विरोधी नारोबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश अग्रहरि, महेंद्र गौतम, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शाहिद सिद्दीकी, मुमताज सिद्दीकी, विजमा केसरवानी, कौशलेश द्विवेदी, कुलदीप शुक्ला, शशि त्रिपाठी, मकसूद खान, मोहित रस्तोगी, दुर्गेश प्रजापति, देवेश चौधरी, तौसीफ अहमद, संतोष शुक्ला, अतुल योगी, जुबैर अली, सुरेश शर्मा, रंजीत गुप्ता, रोहित गुप्ता, अजित कुशवाहा समेत तमाम पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed