{"_id":"10f832e07a81980613d3f3399be5ccd1","slug":"congressional-candidate-all-the-seats-launch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सभी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सभी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
Updated Wed, 03 Jun 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस सभी 29 जिला पंचायत की सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। मंगलवार को मंझनपुर में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसका ऐलान जिलाध्यक्ष ने किया। बैठक में पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। निगरानी के लिए पदाधिकारियों की समिति भी गठित हुई। इसका संयोजक पीसीसी सदस्य रमेश अग्रहरि को बनाया गया है।
मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की रूपरेखा तय हुई। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व ने पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल बताते हुए पूरे दमखम के साथ लड़ने का निर्देश दिया है। ऐसे में अभी से सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुट जाएं।
उन्होंने ऐलान किया कि जिले की सभी 29 जिला पंचायत सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारेगी। साथ ही प्रत्याशियों को जिताने में पूरी ताकत लगाई जाएगी। पंचायत चुनाव की तैयारी पर चर्चा के साथ ही चुनाव निगरानी के लिए पार्टी ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समिति भी गठित की। इसके संयोजक रमेश अग्रहरि बनाए गए हैं। साथ ही समिति में राजेंद्र त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शाहिद सिद्दीकी, युगुल किशोर त्रिपाठी, एहसान उस्मानी, वीरेंद्र गौतम को भी रखा गया है। वहीं जल्द ही समिति की बैठक कराने और वार्ड स्तर पर प्रत्याशियों के चयन के लिए आवेदन लेने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर अमिता सिंह, कौशलेश द्विवेदी, उमानाथ पाल, सरफराज आलम, दुर्गेश प्रजापति, नवाब ईशा, पताली मौर्य, वीरेंद्र गौतम, रामलखन जायसवाल, बिहारीलाल, मोहम्मद साजिद, रंजीत यादव, हेमंत रावत, विष्णुदत्त ओझा, संतोष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
डॉ अंबेडकर के कृत्तिव का गांव-गांव करेंगे बखान
मंझनपुर (ब्यूरो)। कांग्रेसी डॉ भीमराव अंबेडकर की वर्ष 2016 में पड़ रही 125 वीं जयंती के मद्देनजर पूरे सालभर तक उनके कृतित्व-व्यक्तिव की चर्चा गांव-गांव घूमकर करेंगें। मंगलवार को पंचायत चुनाव की तैयारी के संदर्भ में मंझनपुर में हुई जिला कार्यकारिणी की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने बताया कि डॉ अंबेडकर का चिंतन, राष्ट्रनिर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय है। इससे जन-जन को परिचित कराने का काम कांग्रेसी कार्यकर्ता करेंगे। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है। जल्द यह अभियान पूरे जिले में छेड़ा जाएगा।