{"_id":"5c7ec661bdec2213f01bcd77","slug":"congress-will-come-in-election-with-one-booth-one-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन बूथ-20 यूथ का ढांचा तैयार कर विपक्ष को घेरेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन बूथ-20 यूथ का ढांचा तैयार कर विपक्ष को घेरेगी कांग्रेस
Wed, 06 Mar 2019 12:35 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। लोक सभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी अब बूथ स्तर से संगठन को मजबूत बनाएगी। इसके लिए हर बूथ पर 20 यूथ की फौज ख़ड़ी की जाएगी। मंगलवार को सिराथू विकास खंड के विदनपुर ककोढ़ा गांव में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व नेशनल को-आर्डिनेटर शमीम आलम ने कहा कि भाजपा का झूठ सबके आ चुका है। इसे लेकर सभी को हर बूथ पर 20 यूथ तैयार करना चाहिए। भाजपा सरकार के सांसद ने जिन गांवों को गोद लिया था वहां का विकास गोद से गिर चुका है। गरीब परेशान है। किसानों को उपज का सही लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य रजनीश त्रिपाठी को जिला किसान कांग्रेस कमटी का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है वह उसका निष्ठा से पालन करेंगे। जिला का किसान कांग्रेस के साथ है। वह लोग किसानों के बीच जाकर कांग्रेस सरकार की नीतियों के बारे में चर्चा करेंगे। इस मौके पर रूपचंद्र, महेंद्र कुमार, राजेंद्र मौर्या, डॉ. इसरार अहमद, राममिलन, नरेश, चंद्रकेश, दशरथ, वीरेंद्र, भगवान दीन आदि लोग मौजूद रहे।