{"_id":"e9fa51fad0444099c5352339002b6769","slug":"congress-roared-over-the-problems-of-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को लेकर गरजे कांग्रेसी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Wed, 15 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण बिल और मौसम की मार से तबाह किसानों को जल्द मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को मंझनपुर में हुंकार भरी। पदयात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विवेदी ने दोनों सरकारों को किसान विरोधी करार दिया। कहाकि मौसम की मार से तबाह किसान कराह रहे हैं, लेकिन उन्हें मदद के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। सर्वे में भी जिम्मेदार खेल करने में जुटे हैं। किसानों के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।
किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस इन दिनों प्रदर्शन कर रही है। इसीक्रम में मंगलवार को अंबेडकर जयंती मनाने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष तलत अजीम के नेतृत्व में मंझनपुर में पदयात्रा निकाली। कलेक्ट्रेट मार्ग पर स्थित पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता मंझनपुर कस्बे में भ्रमण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामयज्ञ द्विेदी ने कहाकि भूमि अधिग्रहण बिल का मौजूदा स्वरूप वैसे ही किसानों को बर्बाद करने वाला है। वहीं मौसम की मार ने भी किसानों को तबाह करके रख दिया है। कहाकि बेमौसम बारिश से कौशाम्बी समेत प्रदेशभर के ज्यादातर किसान भूखमरी की कगार पर आ गए हैं।
सदमे में रोजाना किसानों की मौत हो रही है। फिर भी केंद्र और प्रदेश सरकार मदद के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति में लगी है। कहाकि जल्द ही किसानों को उचित मुआवजा और उनके कर्ज माफ नहीं किए गए, तो कांगेस किसानों के साथ आंदोलन को मजबूर होगी। प्रदेश सचिव महेंद्र गौतम ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए निशाना साधा। इस मौके पर लालचंद्र कुशवाहा, आशीष मिश्र, रमेश अग्रहरि, रविप्रकाश, युगुल किशोर त्रिपाठी, रंजीत यादव, मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी, रामलखन जायसवाल, एहसान उस्मानी, राजेंद्र त्रिपाठी, मनोज पटेल, कुलदीप शुक्ल, शशि त्रिपाठी, हेमंत रावत, गुलजार अली, नसीमुद्दीन, नीरज शुक्ल, शुभम सिंह, समर सिंह आदि मौजूद रहे।