{"_id":"5bf30d94bdec2269b51843fa","slug":"congress-men-celebrated-the-ex-pm-birth-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया पूर्व प्रधानमंत्री का जन्म दिन
अमर उजाला ब्यूरो,कौशाम्बी
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का 101 वां जन्मदिन सोमवार को कांग्रेस पार्टी कार्यालय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर हुई संगोष्ठी में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार व्यक्त किए। संगोष्ठी में बोलते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने देश की एकता, अखंडता व धर्मनिरपेक्षता के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया।
आज देश में नफरत, घृणा व साम्प्रदायिकता का बोलबाला है। पूर्व प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विभाजनकारी ताकतों के मंसूबे फलने-फूलने नहीं पाए। संगोष्ठी के बाद कांग्रेसजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किया। इस मौके पर पार्टी के शाहिद सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र शुक्ल, मिस्बाहुल ऐन, कुलदीप शुक्ल, मो. फरहान, तौकीर सिद्दीकी, मो. हारुन, कादिर हुसैन आदि मौजूद रहे।