फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   conferance of bsp in kaushambi

बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन में कौशाम्बी में संपन्न

Sun, 07 Nov 2021 06:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
conferance of bsp in kaushambi
प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री बसपा नेता नकुल दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान और नौजवान समेत सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। बसपा सरकार में ही सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय है। दावा किया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रविवार को नेवादा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में चायल विधानसभा का एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन संबोधित करने आए थे। कहा कि महंगाई चरम पर है। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। सरकारी कार्यालयों में बाबू से लेकर अधिकारी तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।इससे आम जनता ऊब चुकी है। कानपुर के बिकरु गांव की खुशी दुबे को निर्दोष होने के बाद भी जेल में बंद किया गया है। ऐसे में नारी की सुरक्षा व सम्मान दोनों मौजूदा सरकार में सुरक्षित नहीं है।उन्होंने कहा कि बसपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सबका सम्मान है और सबको साथ लेकर चलने वाली है।बसपा ही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय के नारे को चरितार्थ करेगी। सम्मेलन को संबोधित करते हुए चित्रकूट मंडल के बसपा सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम ने कहा कि मौजूदा सरकार से जनता पूरी तरह से त्रस्त है। सभी को बस चुनाव का इंतजार है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अभी से चुनावी तैयारी में लग जाना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने ने कार्यकर्ताओं से सेक्टर व बूथ स्तर पर कमेटियां गठित कर संगठन को और मजबूत बनाने को कहा। ताकि 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा की सरकार बन सके। तभी प्रदेश का विकास संभव होगा। इससे पहले चायल क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अतुल द्विवेदी पूर्व मंत्री नकुल दुबे व चित्रकूट मंडल के सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री नकुल दुबे कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, किसान सहित हर तबके के लोग परेशान हैं। बसपा में ही सर्वजन की हितैषी है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष गौतम ने तथा संचालन पूर्व जिला पंचायत सदस्य घनश्याम पटेल ने किया। सम्मेलन को प्रयागराज मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी राजू गौतम, पूर्व विधायक चायल दयाराम पासी, एसके गौतम, गुलाब चमार, रमेश गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिलाल बौद्ध, आमिर जाफरी, शेर मोहम्मद, संगम लाल मिश्र, अरुण आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल द्विवेदी बनाए गए चायल के बसपा प्रत्याशी
नेवादा। नेवादा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने आए बसपा के चित्रकूट मंडल के सेक्टर प्रभारी अशोक गौतम व पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने चायल क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा की। अशोक गौतम ने बताया कि अतुल द्विवेदी चायल से पार्टी प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सिद्दत के साथ अभी से जुट जाने का आवाहन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed