फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Complete Solution Day: Former District Panchayat President also in the line of complainants

संपूर्ण समाधान दिवस : फरियादियों की लाइन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी

Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 21 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: Former District Panchayat President also in the line of complainants
मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के ​खिलाफ ​शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।
आम हों या खास। जमीन का मसला हर किसी को परेशान किए है। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की लाइन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा भी खड़े थे। उनका आरोप है कि उनकी जमीन पर अवैध निर्माण ढहाए बगैर राजस्व विभाग ने हदबंदी कर दी गई। उस पर फिर कब्जा हो गया। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आम आदमी की समस्याओं के निस्तारण क्या हाल होगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने अपने बेटे अमित कुशवाहा के नाम ओसा गांव में एक भूमि खरीदी है। इस भूमि पर गांव के एक व्यक्ति ने कब्जा कर रखा था। प्रकरण को लेकर राजेश ने तहसील में हदबंदी दायर की। आरोप है कि एसडीएम के निर्देश पर तीन सितंबर 2023 को भूमि की नाप के साथ पत्थरगड़ी कर दी गई लेकिन अवैध निर्माण नहीं हटवाया गया।
विज्ञापन

कब्जा हटवाने के लिए उन्होंने कई बार शिकायत की लेकिन समाधान नहीं हो सका। अब तो विपक्षी ने पत्थर को भी उखाड़कर फेंक दिया है। शनिवार को पूर्व अध्यक्ष ने फिर एक बार फिर मंझनपुर तहसील के जिला स्तरीय समाधान दिवस में शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सर्दी में सिर छिपाना मुश्किल

मंझनपुर के कोड़र निवासी माया देवी ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि दो साल पहले उसे प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए चयनित किया गया है। अब तक आवास निर्माण के लिए उसे दो किश्त भी मिल चुकी है। तीसरी किश्त के लिए सचिव से लेकर ब्लॉक कार्यालय तक शिकायत की। कोई फायदा नहीं हुआ। इससे उसका आवास अधूरा पड़ा है। सर्दी में पीड़ित परिवार सिर छिपाने के लिए परेशान हो रहा है।


कई बार शिकायत, भूसे का पैसा न मिला

जुगराजपुर निवासी मूलचंद्र अग्रहरि भूसा कारोबारी है। किसानों से भूसा खरीद बेचने का काम करते हैं। शनिवार को समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि कौशाम्बी ब्लॉक की कई गोशालाओं में वह भूसा सप्लाई करते हैं। कोविड के दौरान ग्राम पंचायत सचिव रवि सिंह ने म्योहर में तैनाती के दौरान उनसे 3.30 लाख रुपये का भूसा लिया था। उसका भुगतान अभी तक नहीं किया गया। इसे लेकर वह ब्लॉक से लेकर जिला स्तरीय अफसरों से दर्जनों शिकायत कर चुका है।


घरों में दुबके रहे फरियादी, 104 लोग ही आए फोटो

सर्दी का असर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी दिखा। तीनों तहसीलों में सिर्फ 104 पीड़ित ही फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें से नौ को ही त्वरित इंसाफ मिल सका।
सदर तहसील के जिला स्तरीय समाधान दिवस में डीएम सुजीत कुमार व एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के समक्ष मात्र 26 पीड़ितों ने समस्याएं रखीं। फरीदपुर समरों के कुछ कार्डधारकों ने शिकायत की कि कोटेदार द्वारा मशीन में फिंगर प्रिंट लगवाने के बाद राशन नहीं दिया जाता है। साथ ही घटतौली भी की जाती है। डीएम ने डीएसओ को जांच के आदेश दिए हैं।
टेंवा गांव के जवाहर लाल ने भूमिधरी पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने का आरोप लगाया। मामले में एसडीएम को राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यहां तीन समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। जबकि सिराथू में आई 52 शिकायतों में से चार व चायल में दर्ज 26 शिकायतों में दो मामलों का त्वरित निस्तारण किया गया।


तहसील में बैठे रहे जरूरतमंद, नहीं मिला कंबल

चायल। कस्बे के गांधीनगर वार्ड की राजरानी, बसंती, सुनीता, सवांरी, बेला, शीला, पार्वती और सोनू ने बताया कि उन्हें समाधान दिवस के बाद कंबल देने के लिए आधार कार्ड लेकर तहसील परिसर बुलाया गया था। शाम तक कोई भी अधिकारी कंबल देने नहीं आया है। आरोप लगाया कि सत्ता से जुड़ी पार्टी के कार्यकर्ता बंडल के बंडल कंबल उठा ले जा रहे हैं। जरूरतमंद को कंबल नहीं दिया जा रहा है। इस संबंध में तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम का कहना है कि तहसील परिसर में कंबल वितरण नहीं किया जा रहा है। हल्का लेखपाल की जांच के बाद पात्र लाभार्थियों को कंबल दे रहे हैं।

ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप
सिराथू। तहसील क्षेत्र के डोरमा का मजरा कन्नूपर निवासी अमरनाथ ने शनिवार को समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक शिक्षक ने अपने भाइयों के साथ ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जा कर भवन निर्माण करा लिया है। आरोप लगाया कि राजस्व कर्मियों ने दो बार नोटिस चस्पा कराया। इसके बाद भी शिक्षक ने ग्रामसभा की भूमि से कब्जा नहीं हटाया। पीड़ित लगातार तीन साल से अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है।


पांच साल से रास्ते के लिए चक्कर लगा रहे अकबराबाद के ग्रामीण
चायल। तहसील के अकबराबाद में पिछले पांच साल से चकबंदी प्रक्रिया चल रही है। अब तक गांव के 1200 आबादी को आवागमन के लिए न तो चकमार्ग निकाला गया और न ही हर घर जल योजना के लिए जमीन चिह्नित की गई। डीएम, एसडीएम से लेकर उपनिदेशक चकबंदी से फरियाद करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शनिवार को एक बार फिर गांव के जीवनलाल की अगुवाई में ग्रामीणों ने एसडीएम चायल से शिकायत की है।


कोटेदार का बेटा कार्ड निरस्त कराने की दे रहा धमकी
चायल। तहसील के अकबरबाद निवासी हीरालाल ने समाधान दिवस में शिकायत की कि उनके गांव का कोटेदार ओमप्रकाश मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन नहीं देता है। दो माह पहले डीएम व डीएसओ से शिकायत करने के बावजूद पूर्ति निरीक्षक नेवादा ने कार्रवाई नहीं की। अब कोटेदार का बेटा दोबारा शिकायत करने पर राशन कार्ड निरस्त करने की धमकी दे रहा है। एसडीएम सौम्य मिश्रा ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

मंझनपुर तहसील दिवस में कोटेदार के खिलाफ शिकायत करने आए फरीदपुर संवरो गांव के ग्रामीण।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed