फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Complaints once again suppressed by official assurances.

Kaushambi News: अफसरों के आश्वासन के नीचे फिर दबीं शिकायतें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Complaints once again suppressed by official assurances.
चायल तहसील में फरियादियों की समस्या सुनते डीएम-एसपी। स्रोत: प्रशासन
जनपद की तीनों तहसीलों में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 161 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन मौके पर केवल नौ का निस्तारण हो सका। अफसरों के आश्वासन के नीचे एकबार फिर शिकायतें दब गईं। हालांकि अधिकारियों ने सभी शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


चायल तहसील में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल और पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


राजस्व संबंधी मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर विवादों का समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान दिवस में चायल तहसील में 43 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से केवल एक का मौके पर निस्तारण हो सका। मंझनपुर तहसील में 45 शिकायतें दर्ज हुईं। तीन का तत्काल समाधान किया गया। सिराथू तहसील में 73 शिकायतें आईं लेकिन सिर्फ पांच मामलों का ही निस्तारण हो पाया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से परीक्षण कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें लेकिन फरियादियों की शिकायतें अफसरों के आश्वासन के नीचे दब जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed