फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Community toilets will be built in 453 gram panchayats of the district

जिले की 453 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय

Sat, 08 Aug 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Community toilets will be built in 453 gram panchayats of the district
Community toilets will be built in 453 gram panchayats of the district - फोटो : KAUSHAMBI
जिले की 453 ग्राम पंचायतों में बनेंगे सामुदायिक शौचालय
विज्ञापन

आबादी के अनुपात में चार से लेकर आठ सीटर तक के बनाए जाएंगे शौचालय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पंचायती राज विभाग अब गांवों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराएगा। जिले की सभी 453 ग्राम सभाओं में इसका निर्माण कराया जाएगा। गांव की आबादी के अनुपात में चार से लेकर आठ सीटर तक के एक-एक सामुदायिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसके लिए 30 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
ओडीएफ घोषित होने के बावजूद जिले क ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी तमाम लोग खुले में शौच जाते हैं। जांच के दौरान पता चला कि इनमें से ज्यादातर लोग अनुसूचित जाति के हैं। दरअसल जगह के अभाव में इन लोगों के घर पर शौचालय का निर्माण नहीं कराया जा सका है। ऐसे लोगों के लिए शासन ने सामुदायिक शौचालय बनवाने का निर्णय लिया है। प्रत्येक ग्राम सभा में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराने की कवायद शुरू हो गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी गोपाल जी ओझा ने बताया कि गांव की अनुसूचित बस्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी। गांव की आबादी के अनुपात में चार से आठ सीटर तक के सामुदायिक शौचालय बनवाए जाएंगे। दो हजार तक की आबादी वाले गांव में चार व तीन हजार तक की आबादी वाले में छह तथा पांच हजार तक की आबादी वाली ग्राम पंचायतों आठ सीटर शौचालय बनवाए जाएंगे।
विज्ञापन

----------
सामुदायिक शौचालयों में होगी रनिंग वॉटर सप्लाई
मंझनपुर। सामुदायिक शौचालयों में रनिंग वॉटर की सप्लाई के लिए सबमर्सिबल की बोरिंग कराई जाएगी। सीटों के हिसाब से पांच सौ से लेकर एक हजार लीटर क्षमता की टंकी भी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
देखरेख के लिए नियुक्त होंगे चौकीदार
मंझनपुर। सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई और देखरेख के लिए एक सफाईकर्मी/चौकीदार रखा जाएगा। शासन ने इसके लिए नौ हजार रुपये महीने की व्यवस्था की है। इसमें से छह हजार चौकीदार को बतौर मानदेय दिया जाएगा। तीन हजार रुपये से सफाई आदि के साधनों पर खर्च किया जाएगा। इस तरह से जिले भर में करीब 453 लोगों को नया रोजगार मिल जाएगा।

---------
इनका कहना है
जिले भर की 453 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया जाना है। 413 गांवों में जमीन चिंहित कर ली गई है। 42 गांव में भूमि की तलाश की जा रही है। सामुदायिक शौचालयों के निर्माण के लिए 30 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
गोपालजी ओझा-डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed