{"_id":"68b2047bae15229653049003","slug":"communicable-diseases-can-be-avoided-only-through-awareness-and-cleanliness-dr-chaurasia-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129612-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता और स्वच्छता से ही संचारी रोग से बचे रहेंगे : डॉ. चौरसिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता और स्वच्छता से ही संचारी रोग से बचे रहेंगे : डॉ. चौरसिया
Sat, 30 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी नेवादा में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आश बहुएं। संवाद
ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें संचारी रोगों से बचाव, फाइलेरिया उन्मूलन, गर्भवती महिलाओं की संस्थागत प्रसव व्यवस्था और उच्च जोखिम वाले प्रसव संबंधी जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण देते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार चौरसिया ने कहा कि बरसात के दिनों में संचारी रोग तेजी से फैलते हैं, जिनसे बचाव का उपाय केवल जागरूकता और स्वच्छता है। उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि कैसे गांव-गांव जाकर लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित करें। डॉ. चौरसिया ने एचआरपी महिलाओं की देखभाल, टीकाकरण में आशाओं की भूमिका और पोर्टल अपडेटेशन की जानकारी भी दी। साथ ही निर्देश दिया कि गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी केवल संस्थागत स्तर पर ही कराई जाए। इस मौके पर एएनएम, स्टाफ नर्स, आरबीएसके टीम सहित कई स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।