फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Commotion at the post-mortem house due to the delay in arrival of doctors

Kaushambi News: डॉक्टरों की देरी से आने पर पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा

Fri, 19 Sep 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 19 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Commotion at the post-mortem house due to the delay in arrival of doctors
पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा करते मृतकों के परिजन। स्रोत : वीडियो ग्रैब
पोस्टमार्टम हाउस में बृहस्पतिवार को डॉक्टरों की देरी से आने पर परिजनों ने हंगामा किया। उनका आरोप था कि डॉक्टर हर बार देर से आते हैं, जिससे पोस्टमार्टम में काफी समय लग जाता है। ऐसे में शव घर ले जाने में दिक्कत होती है। कई बार अंतिम संस्कार भी अगले दिन करना पड़ता है।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों से आए तीन शवों का पोस्टमार्टम होना था। इसमें कड़ा धाम क्षेत्र के जंजीराबाद गांव के लवकुश की छत से गिरकर मौत, पिपरी के तिल्गोड़ी गांव में ननिहाल में आए आकिब के फंदा लगाने से मौत व सरायअकिल के बसुहार गांव के पास सड़क हादसे में हासिनपुर किनार गांव निवासी अरुण कुमार रैदास की मौत के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए आए थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि सुबह से परिजन इंतजार करते रहे लेकिन दोपहर 3:30 बजे तक डॉक्टर नहीं पहुंचे। इससे गुस्साए परिजनों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना था कि हम सुबह से भूखे-प्यासे बैठे हैं। हर बार डॉक्टर देर से आते हैं। शव देर से घर पहुंचता है और अंतिम संस्कार का समय बिगड़ जाता है। प्रशासन को इस समस्या पर ध्यान देना चाहिए। पोस्टमार्टम हाउस इंचार्ज जय सिंह ने बताया कि डॉक्टर तेज प्रकाश के वाहन में खराबी आ गई है। इसके कारण उनको देरी हुई है। इसके बाद वे पोस्टमार्टम हाउस आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed