फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Committee reached a truck fertilizer, farmers' ruckus

समिति पहुंची एक ट्रक खाद, किसानों का हंगामा

Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Committee reached a truck fertilizer, farmers' ruckus
Committee reached a truck fertilizer, farmers' ruckus - फोटो : KAUSHAMBI
मुख्यालय की साधन सहकारी समिति पर बुधवार को एक ट्रक खाद पहुंची तो किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। दोपहर बाद कर्मचारियों ने खाद बांटनी बंद की तो किसानों ने जमकर हंगामा किया। जिन किसानों को खाद नहीं मिली उन्होंने समिति के कर्मचारियों पर आरोप कई आरोप लगाए। किसानों का कहना था कि अपने चहेतों को देने के लिए खाद बांटनी बंद की गई।
विज्ञापन

किसानों ने फसलों की बुवाई के लिए खेत तैयार कर लिए हैं। अब उन्हें डीएपी और यूरिया की जरूरत है। लेकिन समितियों से खाद गायब है। किसान खाद की किल्लत से जूझ रहे हैं। ऐसे में वह गेहूं, आलू और सरसों सहित अन्य फसलों की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। हफ्ते भर बाद बुधवार को मुख्यालय मंझनपुर स्थित साधन सहकारी समिति में करीब 300 बोरी खाद पहुंची तो किसान टूट पड़े। सुबह खाद बंटनी शुरू हो गई। दोपहर करीब एक बजे कर्मचारियों ने खाद बांटनी बंद कर दी। इस पर जिन किसानों को खाद नहीं मिली, उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों ने कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। कहा कि अपने चहेतों को देने के लिए खाद बांटनी बंद कर दी गई।
विज्ञापन

जल्द ही दूर हो जाएगी खाद की किल्लत
जिले में खाद की किल्लत को दूर करने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। दीपावली पर जिले में लाने के लिए खाद ट्रकों में लोड हो जाएगी। दीपावली के बाद खाद बड़ी मात्रा में जिले को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति में खाद की कमी नहीं है। अब भी 70 बोरी के करीब खाद है। लेकिन कर्मचारियों से बात की गई तो बताया गया कि बैंक बंद हो जाता और रकम न जमा हो पाती, इसलिए खाद बांटनी बंद कर दी गई।
विनोद सिंह, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed