फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Commissioner found flaws during inspection, expressed displeasure

Kaushambi News: आयुक्त को निरीक्षण में मिलीं खामियां, जताई नाराजगी

Fri, 07 Mar 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 07 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Commissioner found flaws during inspection, expressed displeasure
चायल। प्रयागराज मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत एवं अपर आयुक्त प्रशासनिक पुष्पराज सिंह ने चायल तहसील में विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पत्रावलियों की जांच के दौरान मिली खामियों पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए नाराजगी जताई। साथ ही एसडीएम और कोर्ट की 19 फाइलों को कब्जे में लेकर अन्य खामियों को सप्ताह भर में दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने गार्ड ऑफ आनर के बाद चायल तहसील परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने अपर आयुक्त प्रशासनिक पुष्पराज सिंह के साथ कार्यालय में जन सुनवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया। उसमें अंकित शिकायत पत्रावलियों की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। पूछताछ करने पर बताया कि महाकुंभ के चलते पिछले माह शिकायतों की संख्या कम आई है। रजिस्टर में शिकायतकर्ताओं का मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर फटकार लगाई। साथ ही तहसील कोर्ट में लंबित मुकदमों की पत्रावलियों का अवलोकन किया और तीन से छह माह के बीच की दर्जनों फाइलों की जांच की। इसके बाद खामियां मिलने पर नाराजगी जताते हुए धारा (34) की सात फाइलों को अपने पास रख लिया।
विज्ञापन


साथ ही तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम को निर्देश दिए कि बिना आपत्ति वाले मामलों को समय के भीतर निस्तारित करें। इस दौरान करीब 45 मिनट तक रुकने के बाद वे मंझनपुर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत पर लेखपाल को दी विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
-पिपरी कोतवाली के मुरादपुर की अनीता देवी ने मंडलायुक्त को बताया कि उसके पट्टीदार लेखपाल से मिलीभगत कर जबरन जमीन पर कब्जा कर मकान का निर्माण कर रहे हैं। आरोप लगाया कि पट्टीदार हल्का लेखपाल के मुंशी के रूप में काम करता है। मकान निर्माण के दौरान लेखपाल ने रात में सामने खड़े होकर मकान की छत डलवाई है। शिकायत पर तीन लोगों को पुलिस अपने साथ ले गई थी। इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुक रहा हैं। इस पर अपर आयुक्त ने लेखपाल रवि सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।

आयुक्त ने तहसीलदार के पेशकार को हटाने का दिया निर्देश
- तहसीलदार कोर्ट में लंबित फाइलों का अवलोकन करने के बाद आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए पेशकार से पूछा कि कितने साल से इस कुर्सी पर विराजमान हो। पेशकार के तीन साल बताते ही उन्होंने अपर आयुक्त पुष्पराज सिंह से पेशकार को हटाने के निर्देश दिए।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने आयुक्त से की बीडीओ नेवादा की शिकायत
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेवादा ब्लॉक अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद ने जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में आयुक्त को बताया कि उन्होंने बीडीओ नेवादा को कई बार प्रार्थना पत्र दिया कि गरीब मजदूर किसान आवास पाने की श्रेणी में आते हैं। उनका सर्वे कराकर पात्रता सूची में नाम अंकित कराएं। फिर भी उन्होंने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। किसानों की फसल को लावारिस पशु चट कर रहे हैं। उनको पकड़वाकर गोशाला में संरक्षित किया जाए।


पांच घंटे रुक कर सभी विभागों का किया निरीक्षण
अपर आयुक्त प्रशासनिक ने तहसील कोर्ट के बाद एसडीएम कोर्ट की फाइलों का अवलोकन किया। तीन घंटे जांच के बाद वह एसडीएम न्यायिक की छह और एसडीएम प्रशासनिक की छह फाइलों की लिखापढ़ी करने के बाद रख लिया। इसके बाद रिकाॅर्ड रूम में दस्तावेज के रखरखाव का निरीक्षण किया। रजिस्टार कानूनगो कार्यालय जाकर किसान दुर्घटना फाइल का निरीक्षण कर फोन कर लाभार्थियों से बातचीत किया। इसके बाद तहसील की पुरानी निष्प्रयोज्य गाड़ियों व अन्य सामानों का निरीक्षण कर जल्द निस्तारण करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed