{"_id":"694afc6c2ff05b7f9c0c49cf","slug":"commercial-tax-and-mining-department-warned-for-negligence-in-tax-collection-kaushambi-news-c-3-1-ald1067-786535-2025-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: वाणिज्य कर और खनन विभाग विभाग को कर वसूलने में लापरवाही पर चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: वाणिज्य कर और खनन विभाग विभाग को कर वसूलने में लापरवाही पर चेतावनी
Wed, 24 Dec 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 24 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। डीएम डॉ. अमित पाल ने उदयन सभागार में कर करेत्तर व राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने वाणिज्य कर, आबकारी, परिवहन, स्टांप, विद्युत, खनन व मंडी विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत वसूली के निर्देश दिए। वाणिज्य कर और खनन विभाग में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर संबंधित अधिकारियों को चेतावनी व कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। राजस्व वादों के निस्तारण में लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को प्रगति लाने को कहा गया। डीएम ने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन