{"_id":"65a9aa6e795c35662506c874","slug":"command-will-be-in-the-hands-of-private-company-door-to-door-garbage-collection-system-will-improve-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-7567-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: निजी कंपनी के हाथों में होगी कमान, सुधरेगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: निजी कंपनी के हाथों में होगी कमान, सुधरेगी डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था
Fri, 19 Jan 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
खोरा स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र। संवाद
नगर पालिका परिषद मंझनपुर के 12 मोहल्लों में कूड़ा कलेक्शन की व्यवस्था तो दी गई है, लेकिन कार्य संपादन शासन की मंशा के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। इसे देखते हुए पालिका ने अब व्यवस्था को निजी कंपनी के हाथों में सौंपने की तैयारी की है। फरवरी तक कंपनी के चयन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नई कंपनी कूड़ा कलेक्शन करेगी।
नगर के गांधी नगर, हजरतगंज, चमनगंज, नेता नगर, मंसूर नगर, नया नगर प्रथम, चक नगर प्रथम, कटरा नगर, नया नगर द्वितीय, नेहरू नगर, चक नगर द्वितीय और आजाद नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन होता है। इसके लिए पांच वाहनों और हर वाहन पर चार-चार कर्मचारी लगाए गए हैं।
ये कर्मचारी 1500 घरों से प्रतिदिन करीब पांच टन कूड़ा लेकर खोरा स्थित कूड़ा प्रबंधन केंद्र पर पहुंचाते हैं। कूड़ा प्रबंधन केंद्र में नौ कर्मचारी लगे हैं। ताकि, यहां पर कूड़े से प्लास्टिक, टिन, लोहा आदि अलग कर उपयोग में लाया जा सके। वहीं बचे हुए कचरे से खाद बनाई जा सके। इसके लिए जरूरी है कि घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग दिया जाए।
विज्ञापन
परेशानी यह है कि न तो घरों से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग मिल रहा है और न ही कर्मचारी इसके लिए लोगों को प्रेरित कर पा रहे हैं। शिकायत है कि कई जगह तो कर्मी नियमित कूड़ा लेने पहुंचते ही नहीं। कूड़े का निस्तारण भी नहीं हो पा रहा है। इसी तो देखते हुए पालिका ने अब यह व्यवस्था ऐसी निजी कंपनी को सौंपने की योजना बनाई है जो पहले से कहीं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर काम कर रही हो।
होगी सफाई, बढ़ेगी पालिका की आय
निजी कंपनी को डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का काम मिलने पर मोहल्लों से प्रतिदिन कूड़े का उठान होगा। इससे मोहल्ले चमकेंगे। इसके अलावा कूड़ा प्रबंधन केंद्र पर जाने वाले कूड़े का भी सदुपयोग हो सकेगा। कूड़े से निकलने वाले टिन, लोहे, पॉलीथिन आदि को स्क्रैप में बेचने से पालिका की आय बढ़ेगी।
नियमित उठे कूड़ा तो बने बात
गांधी नगर के फूल कुमार, नेहरू नगर के दीपक कुमार, नेता नगर के भानु केसरवानी, नया नगर के अनिल साहू ने बताया कि कूड़ा कलेक्शन तो होता है, लेकिन कर्मचारियों के आने का कोई समय निर्धारित नहीं। कभी-कभी तो कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आती ही नहीं। निजी कंपनी काम करेगी तो उम्मीद है कि व्यवस्था सुधरेगी।
कूड़ा कलेक्शन की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए यह काम निजी कंपनी को सौंपा जा रहा है। एक सप्ताह में टेंडर होंगे। फरवरी तक कंपनी काम शुरू कर देगी।
अनूप राय
ईओ, नगर पालिका परिषद, मंझनपुर