फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Come summer power crisis deepens in Doaba

गर्मी आते ही दोआबा में गहराया बिजली संकट

Mon, 01 Jun 2015 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Mon, 01 Jun 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। गर्मी आते ही कौशाम्बी में भी बिजली का संकट गहराता जा रहा है। दिन-ब-दिन कटौती बढ़ती ही जा रही है। आलम यह है कि जिले के कस्बाई इलाकों में भी रात में 3-4 घंटे भी बिजली मिलनी मुश्किल है। रात दो बजे की कटौती से लोग रतजगे के लिए मजबूर हैं। लोगों को खुली छत और आंगन में चक्कर काटकर रात बितानी पड़ रही है। वहीं दिन में आपूर्ति होने वाली बिजली ट्रिपिंग की भेंट चढ़ जाती है। अघोषित कटौती और ट्रिपिंग से लोगों का भीषण गर्मी में हाल-बेहाल है। शिकायत के बाद भी बिजली आपूर्ति में कोई सुधार नहीं हो रहा है। वहीं एक्सईएन ओवरलोड का बहाना बनाकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि जिले के 440 गांवों और 7 कस्बों में कुल 17 लाख की आबादी  है। इन गांवों और कस्बों को बिजली मनौरी, सरायअकिल, पुरखास, भरवारी, गोपसहसा, भरसवां, शाहपुर, घटमापुर, कमालपुर, सिराथू, कछुवा, मंझनपुर आदि उपकेन्द्रों से दी जाती है। इन उपकेंद्रों से जुड़े बालकमऊ, भदवां, निधियांवा, बम्हरौली, झंडापुर, बिसारा, इचौली, बसोहनी, कादीपुर, देवभिटा आदि सभी गांवाें और कस्बों के लोग जेठ के भीषण गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती किए जाने से परेशान हैं। जिले में बिजली कटौती का आलम यह है कि जिला मुख्यालय मंझनपुर समेत सभी कस्बों में भी रात में मुश्किल से 3 घंटे की बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन


 सबसे ज्यादा दिक्कत तो मंझनपुर में रात दो बजे से सुबह 7 बजे तक की हो रही कटौती से है। इसके कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। भीषण गर्मी के कारण लोग रात में दो बजे से ही रतजगा करने को मजबूर हैं। लोगों को आधी रात से छत और आंगन में घूमना पड़ता है। इसके अलावा रात में 8 बजे से 11 बजे की भी कटौती हो रही है। इससे भी खराब हालत दिन में है। दिन में तो प्रत्येक आधे घंटे में बिजली गुल होती रहती है। दिन भर बिजली की होने वाली इस ट्रिपिंग के कारण लोग दोपहर में घंटे-दो घंटे भी आराम नहीं कर पा रहे हैं। वहीं गांवों में देखें तो कभी कभी तो पूरी रात अथवा पूरा दिन बिजली की आपूर्ति ही नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंझनपुर के रहने वाले त्रिलोक कुमार, वीरेन्द्र कुमार, दिनेश, रामपाल यादव, भइयालाल आदि ने बताया कि अघोषित कटौती के बाद जो भी बिजली की सप्लाई की जाती है। वह ट्रिपिंग का शिकार हो जाती है। ऐसे में लोगों गर्मी में बिलबिलाने को मजबूर हैं। मामले में अधिशासी अभियंता आरएन सिंह यादव का कहना है कि रोस्टर के अनुरूप बिजली की सप्लाई किए जाने का निर्देश सभी अवर अभियंताओं और एसडीओ को दिए गए है। कहाकि रात की कटौती पनकी स्थित कंट्रोलरूम से की जाती है। कहाकि फीडरों में ओवर लोड होने के कारण ट्रिपिंग की समस्या आ रही है। इसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed