{"_id":"5a6a2dcc4f1c1b4f588b4cbb","slug":"cold-young-man-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने ली युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने ली युवक की जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोआबा में कातिल ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के साथ मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया है। बुधवार की रात करारी के अमुरा गांव में एक युवक की ठंड से मौत हो गई। शाम खेत से लौटने के बाद युवक की हालत बिगड़ी थी। परिजनों को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अमुरा गांव निवासी सुरेश कुमार (45) पुत्र छेदीलाल बुधवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि देर रात वह घर लौटने के बाद खाना पीना खाकर बिस्तर पर सोने के लिए चला गया। रात अचानक युवक ठंड से कांप उठा। युवक की अचानक हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग जब तक युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते। सांसे थम चुकी थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।