{"_id":"68f3ecb3aa3060e367031c94","slug":"coins-and-utensils-filled-the-market-bringing-wealth-on-dhanteras-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-131538-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सिक्कों और बर्तनों से खनका बाजार, धनतेरस पर हुई धनवर्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सिक्कों और बर्तनों से खनका बाजार, धनतेरस पर हुई धनवर्षा
विज्ञापन
धनतेरस पर अच्छे कारोबार की उम्मीद पूरी हुई। बाजार में बर्तन और सिक्कों की खनक रही। बाजार में दोपहर से ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। सराफा, बर्तन, कपड़ा, गिफ्ट, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक के साथ ऑटोमोबाइल आदि शोरूम में ग्राहकों की भीड़ रही। वहीं, मंझनपुर कस्बे में दोपहर से रात तक जाम की स्थित बनी रही। करीब 64.5 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
त्योहार के मौके पर करारी, भरवारी, मंझनपुर, सरायअकिल, सिराथू, अजुहा, चायल और चरवा कस्बों की बाजारों में रौनक रही। मंझनपुर कस्बे की बाजार में दोपहर से चहल-पहल शुरू हो गई, जबकि शाम को भीड़ इतनी बढ़ी कि कई बार जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों ने त्योहार से पहले ही पर्याप्त स्टॉक तैयार कर लिया था।
सराफा बाजारों में सोने-चांदी के सिक्के और गहनों की जबरदस्त बिक्री हुई। वहीं बर्तन बाजारों में स्टील, पीतल और कांसे के बर्तन ग्राहकों की पहली पसंद बने रहे। ऑटोमोबाइल शोरूमों पर टू-व्हीलर और कारों की एडवांस बुकिंग हुई, जबकि इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने विशेष ऑफर और उपहार के ऑफर रखे। कारोबारियों ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रही और धनतेरस पर व्यापारियों की उम्मीदें पूरी हो गईं।
-- -- -- -- -- --
खूब बिकी बाइक, ई-स्कूटी और कार
धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री ऑटोमोबाइल बाजार में हुई। पहले से बुकिंग कर चुके ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में बाइक, कार व ई-स्कूटी आदि खरीदी। नए वाहनों के साथ लोगों ने सेल्फी ली। करीब 1200 बाइक- स्कूटी व ई-स्कूटी की बिक्री हुई। वहीं, 20 चार पहिया व ट्रैक्टर भी बिके हैं।-- -- -- --
चांदी के सिक्कों की रही मांग
नतेरस पर जिले के सराफा दुकानों में अलग-अलग तरह के चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई। सराफा दुकानदार ताराचंद्र वर्मा, नित्यानंद सोनी ने बताया कि इस बार चांदी का दाम 1.82 लाख के ऊपर पहुंच गया। इस बार हल्के वजन के समान बनाए गए थे। चांदी के सिक्कों में गणेश-लक्ष्मी के सिक्के 980 रुपये व विक्टोरिया के 1150 से 1300 रुपये तक बिके। पूजन के लिए गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की जाती रही।
-- -- -- -- -
मध्य वर्ग ने खरीदे बर्तन
धनतेरस पर बर्तनों की दुकानें आकर्षक तरीके से सजाई गईं। परिवार संग पहुंची महिलाओं ने मन पसंद के बर्तन लिए। स्टील के अलावा पीतल, तांबे के बर्तन भी पसंद किए गए। रसोई की जरूरत के अनुसार कुकर, पैन आदि की बिक्री भी हुई। मध्य वर्ग के लोगों को चम्मच सेट, लोटा, दूध बाल्टी व स्टील के टिफिन भाए। बर्तन विक्रेता गोलबाबू ने बताया कि पीतल के बर्तनों के बजाय स्टील व क्रॉकरी के बर्तनों की मांग ज्यादा रही।
-- -- -- -- -
कोलकाता, वाराणसी व चुनार की लक्ष्मी-गणेश मूर्तियों की मांग
दीपावली पर्व को लेकर भरवारी और मूरतगंज बाजारों में जबरदस्त रौनक है। व्यापारी जीएसटी दरों में राहत के चलते इस बार कई करोड़ रुपये के कारोबार की उम्मीद कर रहे हैं। इस बार बाजार में कोलकाता, वाराणसी और चुनार की बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खास आकर्षण का केंद्र रहीं। कोलकाता की मिट्टी की मूर्तियां परंपरागत और महंगी हैं, जबकि वाराणसी में पीओपी से बनी फैंसी मूर्तियां अधिक पसंद की जा रही हैं। जिनकी कीमत 300 से 500 रुपये तक रही। वहीं, चुनार की सस्ती और सुंदर मूर्तियां भी खूब बिक रही हैं। पूजन सामग्री में गणेश-लक्ष्मी स्टिकर 20 से 100 रुपये, आसन 10 से 500 रुपये, पूजा वस्त्र 250 रुपये, और मूर्तियां 50 से 2200 रुपये तक बिक रही हैं। कमल आकार की डिजाइन वाली मोमबत्ती 30 से 160 रुपये तक है।
-- -- --
बोले व्यापारी
- धनतेरस पर्व पर व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद सही साबित हुई और पूरे जनपद में 65 करोड़ के व्यापार का अनुमान है। बर्तन लगभग डेढ़ करोड़ रुपये, इलेक्ट्रॉनिक्स लगभग डेढ़ करोड़ रुपये, सोना चांदी ज्वेलर्स लगभग दो करोड़ रुपये, ड्राई फूड लगभग दस लाख रुपये, कपड़े लगभग बीस लाख रुपये, सजावटी सामान का लगभग एक करोड़ का व्यापार हुआ। इसके साथ ही अन्य सामानों को खरीदने के लिए लोग उमड़े रहे। प्रवेश केसरवानी, जिलाध्यक्ष व्यापार मंडल
-- -- -- -
- धनतेरस पर्व पर ऑटोमोबाइल शोरूम में जिले भर से पांच करोड़ की दो पहिया वाहनों की बिक्री हुई है, वहीं पांच करोड़ रुपये के चार पहिया वाहनों की बिक्री हुई है, सभी को मिलाकर लगभग 30-35 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है। जो पिछले वर्ष की अपेक्षा पच्चीस फीसदी अतिरिक्त है। - रमेश अग्रहरि, प्रांतीय महामंत्री व्यापार मंडल
विज्ञापन
त्योहार के मौके पर करारी, भरवारी, मंझनपुर, सरायअकिल, सिराथू, अजुहा, चायल और चरवा कस्बों की बाजारों में रौनक रही। मंझनपुर कस्बे की बाजार में दोपहर से चहल-पहल शुरू हो गई, जबकि शाम को भीड़ इतनी बढ़ी कि कई बार जाम की स्थिति बनी रही। दुकानदारों ने त्योहार से पहले ही पर्याप्त स्टॉक तैयार कर लिया था।
विज्ञापन
सराफा बाजारों में सोने-चांदी के सिक्के और गहनों की जबरदस्त बिक्री हुई। वहीं बर्तन बाजारों में स्टील, पीतल और कांसे के बर्तन ग्राहकों की पहली पसंद बने रहे। ऑटोमोबाइल शोरूमों पर टू-व्हीलर और कारों की एडवांस बुकिंग हुई, जबकि इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स पर एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और मोबाइल की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों ने विशेष ऑफर और उपहार के ऑफर रखे। कारोबारियों ने बताया कि इस बार बिक्री पिछले वर्ष की तुलना में अधिक रही और धनतेरस पर व्यापारियों की उम्मीदें पूरी हो गईं।
खूब बिकी बाइक, ई-स्कूटी और कार
धनतेरस पर सबसे ज्यादा बिक्री ऑटोमोबाइल बाजार में हुई। पहले से बुकिंग कर चुके ग्राहकों ने शुभ मुहूर्त में बाइक, कार व ई-स्कूटी आदि खरीदी। नए वाहनों के साथ लोगों ने सेल्फी ली। करीब 1200 बाइक- स्कूटी व ई-स्कूटी की बिक्री हुई। वहीं, 20 चार पहिया व ट्रैक्टर भी बिके हैं।