{"_id":"64920709909c37bd52083e56","slug":"cms-got-lock-in-the-rest-room-doctor-got-angry-kaushambi-news-c-261-1-sald1003-318-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: सीएमएस ने विश्राम कक्ष में लगवाया ताला, भड़के डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: सीएमएस ने विश्राम कक्ष में लगवाया ताला, भड़के डॉक्टर
Wed, 21 Jun 2023 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Wed, 21 Jun 2023 01:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में चिकित्सकों के विश्राम कक्ष में मंगलवार को सीएमएस ने तालाबंद करवा दिया। साथ ही कमरे में लगा एसी को भी हटाने का आदेश दिया। इसे लेकर चिकित्सकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएस का घेराव कर विरोध जताया। फिलहाल ओपीडी के वक्त तक विश्राम कक्ष में ताला ही बंद रखने को लेकर सीएमएस अड़े हैं।
अस्पताल से जुड़े सूत्रों की मानें तो कतिपय चिकित्सक ओपीडी के वक्त विश्राम कक्ष में वक्त गुजारा करते थे। ओपीडी में चिकित्सक के बारे में पूछने पर बताया जाता था कि डॉक्टर राउंड लेने गए हैं। इससे मरीज इलाज के लिए भटकते रहते थे। मामला संज्ञान में आने के बाद मंगलवार को सीएमएस ने विश्राम कक्ष में ताला बंद करवा दिया। यह तारा दोपहर दो बजे बाद ही खोलने का निर्देश दिया गया। इसे लेकर चिकित्सक भड़क उठे।
विज्ञापन
चिकित्सक ओपीडी छोड़कर सीएमएस के कक्ष पहुंच गए। चिकित्सकों का कहना है चाय आदि के लिए वह लोग विश्राम कक्ष में जाते थे। ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो जाने पर ही वह कुछ वक्त वहां आराम कर लेते थे। इसके बाद भी सीएमएस ने चिकित्सकों का तर्क नहीं सुना। सीएमएस का कहना है गर्मी ज्यादा पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना एक हजार मरीजों की ओपीडी हुआ करती है। मरीज चिकित्सक का इंतजार करें यह बात ठीक नहीं है। इसलिए ओपीडी के वक्त तक विश्राम कक्ष में ताला बंद रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन