फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CM Yogi said: Free ration is being given to 80 crore people in the country, bread crisis in Pakistan

सीएम योगी बोले : देश में 80 करोड़ लोगों को दिया जा रहा मु्फ्त राशन, पाकिस्तान में रोटी के लाले

Sat, 08 Apr 2023 12:20 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 08 Apr 2023 12:20 AM IST
सार

तीन दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने के बाद देश में डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

विज्ञापन
CM Yogi said: Free ration is being given to 80 crore people in the country, bread crisis in Pakistan
Kaushambi : कौशांबी महोत्सव में बोलते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

तीन दिवसीय कौशाम्बी महोत्सव का शुभारंभ करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का स्वागत करने के बाद देश में डबल इंजन वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मुख्यमंत्री ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार देश के 80 करोड़ गरीब परिवारों को मुफ्त राशन वितरित कर रही है, वहीं पाकिस्तान में रोटी के लाले पड़े हैं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सांसद विनोद सोनकर बुलाने पर पहली बार वह वर्ष 2018 में कौशाम्बी महोत्सव में शामिल होने आए थे। इसके बाद अब दोबारा महोत्सव में शामिल होने का मौका मिला है। गृहमंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री ने सभा स्थल से 612. 94 करोड़ की लागत वाली 117 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सिर्फ उप्र में 46 लाख से ज्यादा लोगों को घर देने का काम किया। दो करोड़ 61 लाख घरों में शौचालय बनवाए गए। एक करोड़ 75 लाख महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिया गया। 10 लाख से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वालों को स्वनिधि योजना का फायदा दिया गया। स्वामित्व योजना से 35 लाख परिवारों को लाभान्वित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि रामायणकालीन, बौद्धकालीन एवं आधुनिक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि को समेटे हुए मां गंगा और यमुना के दोआबा में अब खेल प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलेगा। उन्होंने हर गांव व ब्लॉक में खेल मैदान के साथ ही जिला स्तर पर स्टेडियम बनवाने की घोषणा की। इतिहास का जिक्र करते हुए कहा कि प्राचीन कालीन पृष्ठभूमि में मान्यता है कि भगवान श्रीराम ने वनगमन के समय एक रात्रि इसी जनपद में व्यतीत किया था और ऐतिहासिक एवं पौराणिक परंपराओं के साथ शक्तिपीठ की मां शीतला का मंदिर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी का विकास किया है। विकास की किरण हर जरूरतमंद तक पहुंच रही है। महोत्सव में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल उर्फ नंदी गुप्ता, उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर, कारागार राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राही, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह, सासंद विनोद सोनकर, अपना दल के मऊ विधायक अविनाश द्विवेदी, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, लाल बहादुर, शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, विकास उर्फ पिंटू द्विवेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एडीजी भानू भाष्कर, आईजी चंद्र प्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, डीएम सुजीत कुमार एवं एसपी बृजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

कौशाम्बी के अमरूद की सीएम ने की तारीफ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें मालूम है कि इलाहाबादी के नाम से देश-विदेश में मशहूर अमरूद वास्तव में कौशाम्बी में होता है। इसे लेकर खासकर उद्यान विभाग के लोगों में खासी चर्चा रही। माना जा रहा है कि उकठा रोग के कारण कौशाम्बी से समाप्त होते जा रहे अमरूद के बागों को नए सिरे से जीवनदान मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed