फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CM's announcement will give relief to 58 farmers of the district

सीएम की घोषणा से कौशाम्बी के 58 किसानों को मिलेगी राहत

Sun, 29 Aug 2021 05:38 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 29 Aug 2021 05:38 PM IST
सार

कृषि विज्ञान केंद्र महगांव के वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह का कहना है कि फसल अवशेष मिट्टी में मिलाने से जहां मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ती है, वहीं प्रदूषण पर भी अंकुश लगता है। उन्होंने किसानों से फसल अवशेष को यंत्रों की सहायता से खेत में मिलाने का सुझाव दिया।

विज्ञापन
CM's announcement will give relief to 58 farmers of the district

विस्तार

सीएम फसल अवशेष जलाने पर किसानों पर हुई एफआईआर वापस लेने की घोषणा से जिले के 58 किसानों को राहत मिलेगी। जिले में गत वर्ष फसल अवशेष जलाने की 65 घटनाएं हुई थी। इनमें से 58 किसानों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई थी। कृषि विभाग ने पराली सहित अन्य फसल अवशेष जलाने से रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया था। इसके बाद भी फसल अवशेष जलाए गए। पिछले वर्ष जिले में 58 किसानों के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इन किसानों पर जुर्माना भी लगाया गया था। अब सीएम ने ऐसे सभी किसानों से एफआईआर वापस लेने की घोषणा की है।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र महगांव के वैज्ञानिक डॉ. मनोज सिंह का कहना है कि फसल अवशेष मिट्टी में मिलाने से जहां मृदा में जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ती है, वहीं प्रदूषण पर भी अंकुश लगता है।

विज्ञापन

उन्होंने किसानों से फसल अवशेष को यंत्रों की सहायता से खेत में मिलाने का सुझाव दिया।
 

फसल अवशेष जलाने वाले किसानों पर दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेने की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई शासनादेश नहीं आया है। 31 अगस्त को इस बाबत शासन की वीडियो कांफ्रेंसिंग होनी है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कुमार गौतम- जिला कृषि अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed