{"_id":"61c718a21016f113e61660af","slug":"cm-is-today-in-kaushambi-kaushambi-news-ald3234536106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आ रहे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आ रहे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काश, मुख्यमंत्री का आगमन दो-चार महीने में ऐसे ही होता रहता। शायद इसी बहाने खासकर मुख्यालय में रहने वाले लोग विकास की गंगा में गोता लगा लेते। शनिवार सुबह नींद से जगे लोग जब बाहर निकले तो देखा कि कर्मचारियों की फौज सड़कों की साफ-सफाई में जुटी थी। सड़क के किनारे उगी घास को फावड़े से छीला जा रहा था। बरबस, सभी के मन में कौतूहल रहा कि आखिर यह कायाकल्प कैसे हुआ। बाद में पता चला कि रविवार दोपहर को डॉयट मैदान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। यह सारी तैयारी इसी को लेकर हो रही है।
शनिवार को जन विश्वास यात्रा ने जिले में प्रवेश किया। रविवार को यात्रा का पड़ाव परसरा, करारी, सैनी आदि स्थानों में होना है। यात्रा को लेकर भाजपा नेता काफी उत्साहित थे। यात्रा के बहाने वह लोग चुनावी बिगुल फूंकना चाहते थे। इसी वजह से भाजपा जिला संगठन की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनसभा करने के लिए आमंत्रण भेजा गया था। शुक्रवार शाम तक सीएम के आगमन का प्रोटोकाल नहीं आ सका था। रात को अचानक सीएम के आने का कार्यक्रम तय हुआ। इसके बाद जिले के अफसरों के हाथ पांव फूल गए। शनिवार सुबह से ही नगर पालिका मंझनपुर में कर्मचारियों की फौज खासकर रोडवेज बस डिपो से लेकर डायट मैदान तक की साफ-सफाई में जुट गई।
अन्य नगर पंचायतों से भी सफाई कर्मियों को बुलाया गया था। डायट मैदान में जेसीबी व लेवलर लगाकर परिसर को समतल कराया गया। जिस स्थान पर पानी भरा था वहां पर मिट्टी भरवाई गई। नव निर्मित बस स्टॉप में मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर उतरने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से हेलीपैड बनवाया गया। परिसर की साफ-सफाई के अलावा बगल के खेतों तक की झाड़ियों को भी साफ साफ कर दिया गया।