{"_id":"65e3732158ac807f1b0426a4","slug":"cm-inaugurated-20-annapurna-buildings-built-at-rs-150-crore-kaushambi-news-c-261-1-kmb1003-109124-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 1.50 करोड़ से बनी 20 अन्नपूर्णा भवनों का सीएम ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 1.50 करोड़ से बनी 20 अन्नपूर्णा भवनों का सीएम ने किया लोकार्पण
Sun, 03 Mar 2024 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 03 Mar 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
1.50 करोड़ से बनी 20 अन्नपूर्णा भवनों सीएम ने किया लोकार्पण
-- कड़ा के सौरईखुर्द में हुआ कार्यक्रम, डीएम व भाजपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारी हुए शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले के 20 गांवों में 1.50 करोड़ से बने अन्नपूर्णा भवनों का शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। जिले में कड़ा के सौरईखुर्द में कार्यक्रम हुआ। इसमें सीएम और डिप्टी सीएम का उद्बोधन का सजीव प्रसारण दिखाया गया।
सौरईखुर्द में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीएम राजेश कुमार राय व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण किया। इसी के साथ ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीन से खाद्यान्न वितरण का भी शुभारंभ हुआ। इस दौरान सभी ने सीएम और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के संबोधन को सुना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पहले राशन वितरण में घटतौली की शिकायतें आती थीं। अब ई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉस मशीन से सिर्फ पात्रों को ही राशन मिलेगा। सीडीओ डॉ. रवि किशोर त्रिवेदी ने कहा कि पहले जब कोटेदार बदलता था तो राशन वितरण का स्थान भी बदल जाता था। अब सिर्फ कोटेदार बदलेगा, राशन वितरण की जगह नहीं। डीएसओ अमित कुमार तिवारी ने बताया कि कोटेदारों की सहूलियत के लिए उचित दर दुकानों के माध्यम से विद्युत देयकों का भुगतान, सीएसी सेवायें, रोजमर्रा की आवश्यकता की वस्तुओं के बिक्री की भी अनुमति प्रदान की गई। इससे कोटेदारों की आमदनी बढ़ेगी। इस मौके पर डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी, बीडीओ भावेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -
इन के अन्नपूर्णा भवनों का हुआ सत्यापन
डीएसओ ने बताया कि जिले के थोन, सौंरईखुर्द, जुगराजपुर, म्योहरिया, फैजुल्लापुर, जमदुआ, जजौली, अलवारा, पुनवार, नगरेहा, तरसौरा, अफजलपुरवारी, बाराहवेली खालसा, खोपा, पुरखास, कमालपुर बरेठी, मोहम्मदपुर, चिल्ला शहबाजी, मोहीद्दीनपुर कुरई एवं जलालपुर बोरियां गांव में बने अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण हुआ है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
अन्नपूर्णा भवन के आंकड़ों पर एक नजर
कुल सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानें - 587
एक अन्नपूर्णा भवन के निर्माण की लागत - करीब 7.50 लाख
अन्नपूर्णा भवन के लिए चिन्हित दुकानें - 75
लोकार्पण वाले अन्नपूर्णा भवनों की संख्या - 20
बनकर तैयार हुए अन्य अन्नपूर्णा भवन - 20
अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण होना बाकी - 35