{"_id":"5749eb274f1c1b6f486915e5","slug":"cm-akhilesh-yadav-come-in-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"होठों पर मुस्कान, हाथ में तलवार लेकर सीएम उतरे मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होठों पर मुस्कान, हाथ में तलवार लेकर सीएम उतरे मैदान में
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 29 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम अखिलेश यादव के चेहरे के भाव बताते रहे कि उन्हें अपनी सरकार की वापसी का पूरा विश्वास है। सीएम को देखने और सुनने के लिए सोमवार को ओसा मंडी में भारी भीड़ उमड़ी। गर्मी और उमस के बावजूद जुटी भीड़ को देख सीएम मंच पर घूमकर हाथ हिलाकर भीड़ का अभिवादन करते रहे। सीएम ने सभी वर्गों को ध्यान में रखकर अपनी सरकार के कार्यों का जिक्र किया। पार्टी नेताओं ने समस्याएं गिनाईं तो सीएम ने डीएम और नेताओं से कहा कि वे प्रस्ताव भेजें। कौशाम्बी के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
मिशन 2017 को फतह करने के लिए होठों पर मुस्कान और हाथ में तलवार लेकर सीएम अखिलेश यादव ने सपाइयों की खूब की हौसला अफजाई। मंच पर सपा नेताओं का भारी जमावड़ा रहा। सीएम मंच पर पहुंचे तो उन्हें माला पहनाने और बुके देने के लिए वरिष्ठ नेताओं में होड़ लग गई। दीप प्रज्ज्वलन और कई नेताओं के उद्बोधन के बाद सीएम ने माइक संभाला। करीब 20 मिनट के संबोधन में सीएम ने पूरी परिपक्वता का परिचय दिया। किसी भी विरोधी दल पर सीधे हमला नहीं बोला पर तंज जरूर कसा। बताया कि कैसे उनके कार्यों में अड़चनें डाली गईं। बोले, केंद्र सरकार गरीबों को आवास बनवाने में 85 हजार रुपये देती है और सपा सरकार लोहिया आवास के तहत 3 लाख 5 हजार रुपये देती है।
इसमें सोलर पैनल भी लगा होता है ताकि लोगों को बिजली का बिल न देना पड़े। बोले, हमने लैपटॉप दिया तो बहुत विरोध हुआ। अब बिहार, उत्तराखंड, एमपी की सरकार भी लैपटॉप बांट रही है। किसी भी प्रदेश में एंबुलेंस सेवा लागू नहीं है। उत्तर प्रदेश में एंबुलेंस सेवा लागू की गई। तीन साल पहले इस सेवा को लागू करने में तत्कालीन केंद्र सरकार ने मदद नहीं की। इस पर प्रदेश सरकार ने अपने दम पर एंबुलेंस सेवा लागू की। समाजवादी पेंशन योजना से प्रदेश की 35 लाख महिलाओं को जोड़ा और अब 20 लाख महिलाओं को जोड़ने की तैयारी है। सब हमारी नकल कर रहे हैं। विरोधियों के पास केवल कानून व्यवस्था का मुद्दा रहता है। सवाल किया जब सिपाहियों की कमी है तो कैसे कानून व्यवस्था सुधरेगी। हमने 40 हजार सिपाहियों की भर्ती की। भर्ती व्यवस्था सरल की तो 35 हजार सिपाहियों की भर्ती लटक गई। भर्ती प्रक्रियाओं में कानूनी अड़चनों को लेकर बगैर हाईकोर्ट का जिक्र किए कहा कि हमें तमाम जगह संघर्ष करना पड़ता है।
विज्ञापन
फिर भी हम कर रहे हैं। बोले अक्तूबर तक इंतजार करिए कानून व्यवस्था को लेकर भी विरोधियों के पास कोई शिकायत नहीं रह जाएगी। हम ऐसी व्यवस्था कर रहे हैं कि 100 नंबर डायल करते ही पुलिस मदद के लिए पहुंच जाएगी। बोले, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए कामधेनु डेयरी योजना चलाई। आज पूरे देश में उत्तर प्रदेश दूध का सबसे बड़ा उत्पादक है। शिक्षा मित्र, बीएड, बीपीएड बेरोजगारों को लेकर बोले कि सभी को नौकरी देने का प्रयास किया जा रहा है। 1 लाख 60 हजार शिक्षामित्रों को नौकरी दे दी गई है। जल्द ही बीएड और बीपीएड को भी नौकरी मिल जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि बसपा ने स्मारक और हाथी बनवाए। दो साल में केंद्र सरकार ने सिर्फ नारे दिए। बोले, भाजपा कह रही उसकी लड़ाई सपा से है। हम कह रहे हैं कि विरोधी दो, तीन नंबर के लिए लड़ें। हम नंबर एक हैं।