फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cleaning the canal without tendering

बिना टेंडर करा दी नहर की सफाई

Sun, 09 Feb 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cleaning the canal without tendering
Cleaning the canal without tendering - फोटो : KAUSHAMBI
बिना टेंडर करा दी नहर की सफाई
विज्ञापन

मंझनपुर। चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता ने लोधउर फरीदपुर पूरे हजारी के पास जैतपुर नहर का शनिवार को निरीक्षण किया। विभाग ने नहर की हाल ही में सफाई का दावा किया है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को मौके पर तलब कर विधायक ने पूछताछ की तो मालूम चला कि बिना टेंडर के ही नहर की सफाई करा दी गई। विधायक ने विभाग के उपखंड अधिकारी राकेश कुमार सिंह और अवर अभियंता नहर जितेंद्र सिंह से बिना टेंडर कराए गए काम को लेकर नाराजगी जाहिर की। चेताया कि चायल विधानसभा में वित्तीय अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक विभाग द्वारा कराए गए काम की शासन स्तर से जांच कराने की चेतावनी दी। इस मौके पर विवेक शुक्ला, उमेश केशरवानी, भारतभूषण द्विवेदी, नारायनदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed