{"_id":"0d60a84629d7a423421c5e8a210385ed","slug":"cleaning-of-silt-has-on-paper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कागजों पर ही कर दी सिल्ट की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कागजों पर ही कर दी सिल्ट की सफाई
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sat, 29 Nov 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। नहरों की सिल्ट सफाई सिर्फ कागजों पर कराई गई है। अफसरों की यह मनमानी शुक्रवार को जिलाधिकारी की जांच में सामने आई है। डीएम ने अधिशासी अभियंता सिंचाई की जमकर क्लास ली। एक्सईएन को तीन दिन में अभियान चलाकर नहरों की सिल्ट सफाई कराने का अल्टीमेटम दिया है। मनमानी कार्रवाई की संस्तुति करके शासन को पत्र भेजने की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी राजमणि यादव शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी को साथ जैदपुर, संचवारा, म्योहरिया माइनरों की जांच की। अफसरों ने सिल्ट सफाई का स्थलीय निरीक्षण किया। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि सिल्ट की सफाई जेसीबी से कराई जा रही है। डीएम ने बताया कि नहरों में सिल्ट सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। सिंचाई विभाग के अफसरों सिल्ट सफाई के नाम पर खानापूरी करके रकम निकाल ली है।
कागजों पर नहरों के बेहतरीन सफाई की रिपोर्ट दी गई है। अफसरों की मनमानी पर खपा डीएम ने एक्सईएन सिंचाई राजीव कुमार निरंजन की जमकर क्लास ली है। साथ ही तीन दिन में अभियान चलाकर नहरों में गुणवत्तापूर्ण सिल्ट सफाई कराने का निर्देश दिया है। चेताया है कि मनमानी कतई बर्दाश्त नहीं होगी। कार्रवाई की संस्तुति करके शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। सीडीओ ने भी एक्सईएन को फटकार लगाई है।