{"_id":"5e25f8d48ebc3e4b55640bf8","slug":"clean-and-beautiful-gram-panchayats-will-get-respect-kaushambi-news-ald2662787172","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ और सुंदर ग्राम पंचायतों को मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ और सुंदर ग्राम पंचायतों को मिलेगा सम्मान
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्यों की फोटो के साथ पंचायत राज विभाग की वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को केंद्र और प्रदेश सरकार सम्मानित करेगी। इसके लिए चार मुख्य पुरस्कार 2020 के लिए रखे गए हैं। इसके लिए ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
जिले के आठ विकास खंडों में 476 ग्राम पंचायतें हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जा चुका है। अब उत्कृष्ट कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार के स्तर से ग्राम प्रधानों और प्रशासन के स्तर से ग्रामीणों को सम्मान दिया जाएगा। डीपीआरओ गोपाल जी ओझा ने बताया कि इसके लिए फरवरी माह में ग्राम पंचायतों को पंचायत राज विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके साथ गांव में कराए गए उत्कृष्ट कार्यों को फोटो भी अपलोड करनी होगी। इसके बाद चयन किया जाएगा।
--------
ये पुरस्कार दिए जाएंगे
0 दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार
0 नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार
0 ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार
0 बाल मैत्री ग्राम पंचायत पुरस्कार